BB14: राखी सावंत ने रुबीना के सामने लगाया अभिनव के नाम का सिंदूर, टंकी पर चढ़कर किया प्यार का इजहार

नई दिल्ली। Bigg Boss 14 News: टीवी के चर्चित शो बिग बॉस के सीजन-14 में दर्शकों को राखी सावंत (Rakhi Sawant) की हरकतें काफी पसंद आ रही हैं। बिग बॉस-14 में पहली बार घर की कप्तान बनने के बाद राखी सावंत के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं। राखी दूसरे कंटेस्टेंट्स पर अपना रौब जमा रही हैं, हालांकि अभिनव शुक्ला को लेकर उनका नरम मिजाज देखने को मिल रहा है। शो में अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को मन ही मन अपना पति मानने वाली राखी सावंत ने अब उनके नाम का सिंदूर (Sindoor) भी लगा लिया है।

अभिनव शुक्ला के लिए राखी ने किया ये काम

अभिनव शुक्ला के लिए राखी ने किया ये काम

बिग बॉस 14 में अपने अजीबोगरीब अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली राखी सावंत ने अब खुद को अभिनव शुक्ला की पत्नी ( Abhinav Shukla Wife) घोषत कर दिया है। बुधवार रात दिखाए गए बिग बॉस के एपिसोड में राखी सावंत ने घरवालों के सामने अभिनव शुक्ला से अपने प्यार का इजहार किया। उन्होंने अपनी मांग में अभिनव के नाम का सिंदूर (Abhinav Shukla name vermilion) भी लगाया। बता दें कि बिग बॉस में एंट्री के बाद से राखी सावंत ने रितेश नाम के शख्स को अपना पति बताया लेकिन अब उनका दिन अभिनव पर आ गया है।

अभिनव के नाम का लगाया सिंदूर

अभिनव के नाम का लगाया सिंदूर

बिग बॉस की कंटेस्टेंट राखी सावंत ने पहले भी कई बार अभिनव शुक्ला के लिए अपने दिल की बात घरवालों के सामने रखी है। बीते एपिसोड में उन्होंने रुबीना दिलैक के सामने अभिनव के नाम का सिंदूर लगाया। राखी सावंत शीशे के सामने खड़ी होकर बोलती हैं कि यह सिंदूर अभिनव के नाम का है, इसके बाद राखी सावंत पानी की टंकी पर चढ़ जाती है और दूरबीन से अभिनव शुक्ला को जिम में देखती हैं।

पानी की टंकी पर चढ़कर किया प्यार का इजहार

पानी की टंकी पर चढ़कर किया प्यार का इजहार

अभिनव शुक्ला के प्यार में राखी सावंत इस कदर पड़ चुकी हैं कि उन्होंने फिल्म 'शोले' के वीरू यानी धर्मेंद्र की तरह पानी की टंकी पर चढ़कर अपने प्यार का इजहार किया। राखी सावंत चिल्लाती हैं 'आई लव यू अभिनव'। राखी, हमेशा की तरह अभिनव की बॉडी की भी तारीफ करती नजर आईं। हद तो तब हो गई जब राखी सावंत रुबीना के सामने अभिनव के सामने उनसे अपने प्यार की भीख मांगती हैं।

रुबीना के सामने अभिनव को किया प्रपोज

रुबीना के सामने अभिनव को किया प्रपोज

वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना और अभिनव बेड पर बैठे हुए हैं, जबकि राखी सावंत नीचे जमीन पर बैठी हुई हैं। तभी राखी सावंत, अभिनव से कहती हैं, 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानों अभिनव बाबू।' इस पर अभिनव ने कहा, 'डेढ़ रुपया।' इस सब के बीच रुबीना दिलैक का रिएक्शन देखने वाला था। एक जगह तो राखी सावंत अभिनव के पैरों पर लिपटकर उन्हें पकड़ लेती हैं और कहती हैं, 'अभिनव तुम मेरे हो'। अभिनव के साथ राखी सावंत की ये मस्ती दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

Video देखने के लिए यहां करें क्लिक

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: राखी सावंत की मां को कैंसर, बेटी से वीडियो कॉल करते हुए हुईं भावुक, बचपन को लेकर किए कई खुलासे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+