VIDEO: मॉर्डन लुक में नजर आईं सपना चौधरी, अपने गाने पर फैन संग किया जबरदस्त डांस

हरियाणा की स्टार परफॉर्मर सपना चौधरी बिग बॉस में आने के बाद से एकदम बदल गई हैं। फिर चाहे उनके बात करने का अंदाज हो या फिर उनके लुक्स का। सपना बिग बॉस के बाद अब काफी मॉर्डन हो गई हैं और इस बात की गवाही ये वीडियो दे रहा है। सपना चौधरी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Sapna Choudhary

नई दिल्ली। हरियाणा की स्टार परफॉर्मर सपना चौधरी बिग बॉस में आने के बाद से एकदम बदल गई हैं। फिर चाहे उनके बात करने का अंदाज हो या फिर उनके लुक्स का। सपना बिग बॉस के बाद अब काफी मॉर्डन हो गई हैं और इस बात की गवाही ये वीडियो दे रहा है। सपना चौधरी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है-

'तेरी आंख्या का यो काजल' पर फैन के साथ थिरकीं

'तेरी आंख्या का यो काजल' पर फैन के साथ थिरकीं

सपना चौधरी के एक वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। इस वीडियो में सपना अपनी एक फैन के साथ जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। सपना अपने फेमस गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर फैन के साथ थिरक रही हैं। सपना तो शानदार डांस करती ही हैं, उनके साथ-साथ उनकी फैन भी जबरदस्त डांस कर रही है।

फैॆंस को भाया सपना का ये लुक

वीडियो में दोनों का डांस तो शानदार है ही, साथ ही सपना का स्टाइल भी देखने लायक है। हमेशा सलवार-सूट में नजर आने वालीं सपना इस वीडियो में जंपसूट में नजर आ रही हैं। सपना ने काले रंग का जंपसूट पहना हुआ है और हाईबन बनाया है। सपना को वेस्टर्न कपड़ों में कम ही देखा गया है, ऐसे में इन कपड़ों में सपना को देखकर फैंस काफी खुश हैं। वीडियो पर सभी लोगों ने सपना के लुक्स की खूब तारीफ की है।

बिग बॉस से घर-घर में हुईं फेमस

बिग बॉस से घर-घर में हुईं फेमस

बता दें कि हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी बिग बॉस के बाद घर-घर में फेमस हो गई हैं। सपना बिग बॉस के ग्यारहवें सीजन में सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट बनकर आईं थीं। इस शो में सपना फाइनलिस्ट तो नहीं बन पाईं, लेकिन दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था।

ये भी पढ़ें: VIDEO: सपना नहीं, ये है पायल चौधरी, जिसने मचा रखा है पूरे हरियाणा में हल्ला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+