VIDEO: सपना नहीं, ये है पायल चौधरी, जिसने मचा रखा है पूरे हरियाणा में हल्ला

अपने डांस के जरिए लाखों दिलों पर राज करने वाली इस डांसर का नाम है पायल चौधरी। पायल जब स्टेज पर उतरती हैं तो अपने डांस से दर्शकों का मन मोह लेती हैं।

नई दिल्ली। पश्चिम यूपी से लेकर दिल्ली और राजस्थान में अपने डांस के जलवे बिखेरने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के अलावा एक और हरियाणवी डांसर इन दिनों सुर्खियों में है। अपने डांस के जरिए लाखों दिलों पर राज करने वाली इस डांसर का नाम है पायल चौधरी। पायल जब स्टेज पर उतरती हैं तो अपने डांस से दर्शकों का मन मोह लेती हैं। पायल का अंदाज किसी भी मामले में सपना चौधरी से कम नजर नहीं आता है। (वीडियो: खबर की आखिरी स्लाइड में)

सपना चौधरी को टक्कर देती पायल चौधरी

सपना चौधरी को टक्कर देती पायल चौधरी

पायल भी सपना चौधरी की ही तरह स्टेज परफॉर्मर हैं और हरियाणी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में उनके डांस के चाहने वाले भी बड़ी संख्या में हैं। पायल जब स्टेज पर उतरती हैं तो सामने बैठे दर्शक सीटियां बजाने लगते हैं। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा समां गूंजने लगता है। फिलहाल उनका एक ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक बार सपना चौधरी को भी पसीना आ जाए।

चंद दिनों में ही छाई पायल

चंद दिनों में ही छाई पायल

पायल चौधरी काफी समय से स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं लेकिन इससे पहले कभी उन्होंने इतनी सुर्खियां नहीं बटोरीं। सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव रहने वाली पायल चंद दिनों में ही छा गई हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर पायल चौधरी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर पायल के डांस की दीवानगी का आलम ये है कि उनके वीडियो को यूट्यूब पर लाखों की संख्या में देखा जाता है। देखिए वो वीडियो:-

सपना ने दी हरियाणा को नई पहचान

आपको बता दें कि सपना चौधरी के अलावा हरियाणा में ऐसी कई रागिनी गायक और डांसर हैं, जो भले ही सपना चौधरी जितनी सर्खियां ना बटोर पाई हो, लेकिन डांस के मामले में वो सपना को भी टक्कर देती हैं। हालांकि हरियाणा में लोकगीतों पर डांस को पहचान केवल सपना चौधरी ने ही दी है। सपना चौधरी टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में भी रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+