बिग बॉस के राहुल वैद्य ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग किया रोमांटिक डांस, Video ने मचाया धमाल

मुंबई। बिग बॉस 14 के फर्स्ट रनरअप और सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ काफी समय बिता रहे हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं। हाल ही में इस कपल का एक डांस वीडियो सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है। राहुल वैद्य और दिशा परमार को एक साथ स्टेज पर रोमांटिक डांस करता देख फैंस काफी एक्साइडेट हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो किसी फंक्शन का है, जहां ये चर्चित जोड़ा साथ पहुंचा था।

बिग बॉस में जीता दिशा का दिल

बिग बॉस में जीता दिशा का दिल

बिग बॉस के फैंस को पता होगा कि टीवी के सबसे विवादित शो के 14वें सीजन में सिंगर राहुल वैद्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि उन्होंने बीबी हाउस में एंट्री तो सिंगल लड़के की तरह की थी लेकिन जब वह ग्रैंड फिनाले में घर से बाहर निकले तो उन्हें उनका प्यार मिल चुका था। राहुल वैद्य बिग बॉस 14 की ट्रॉफी तो नहीं जीत सके लेकिन उन्होंने नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इजहार कर दिशा परमार का दिल जीत लिया।

डांस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

डांस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद दिशा और राहुल वैद्य अपना पूरा समय एक दूसरे के साथ बिता रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में राहुल ने कहा था कि जल्द ही वह दिशा परमार संग सात फेरों के बंधन में बंधेंगे। वैसे तो सोशल मीडिया पर राहुल और दिशा का वीडियो आते ही वायरल हो जाता है लेकिन इस डांस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह जोड़ा फिल्म 'मैं हू ना' के गाने 'तुमसे मिलकर दिल का है जो हाल क्या कहें...' पर ठुमके लगा रहा है।

दिशा परमार संग राहुल वैद्य ने भी दिया पोज

राहुल वैद्य और दिशा परमार बेहद खूबसूरत लग रहे हैं, वीडियो के अलावा सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि दिशा परमार ने लाल रंग का लहंगा और चोली पहना हुआ है। इसके साथ सिल्वर ज्वैलरी में वह बेहद सुंदर लग रही हैं। एक तस्वीर में गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग राहुल वैद्य भी पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे डांस वीडियो में दोनों के बीच रोमांटिक कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है, दिशा और राहुल स्टेज पर डांस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस कपल एजाज -पवित्रा बिना शादी के रहेंगे साथ, बताई लिव-इन में रहने की ये वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+