बिग बॉस कपल एजाज -पवित्रा बिना शादी के रहेंगे साथ, बताई लिव-इन में रहने की ये वजह

मुंबई। बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट बनकर आए एजाज खान और पवित्रा पुनिया शो के बाद भी सुर्खियों में हैं। दोनों शो के दौरान मिले और फिर एक-दूजे को दिल दे बैठे। एजाज खान ने पवित्रा पुनिया को शो में ही प्रपोज किया था। यह रोमांटिक कपल इन दिनों हर जगह एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले दिखता है। अब खबर आ रही है कि वे जल्द ही शादी से पहले एक घर में शिफ्ट होने वाले हैं।दोनों ने लिव-इन में रहने का फैसला कर लिया है।

एजाज और पवित्रा अपने रिश्ते को और वक्त देना चाहते हैं

एजाज और पवित्रा अपने रिश्ते को और वक्त देना चाहते हैं

बॉलीवुड लाइफ ने सूत्रों का हवाला देते हुए लिखा है कि एजाज और पवित्रा अपने रिश्ते को और वक्त देना चाहते हैं और शादी से पहले एक दूसरे को अच्छे से समझना चाहते हैं। इसलिए दोनों अब लिव इन में रहना चाहते हैं। दोनों अपना घर एक साथ शेयर करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। एजाज खान ने कई इंटरव्यू में ये बात साफ कही है कि वो पवित्रा से शादी करना चाहते हैं लेकिन ये शादी कब होगी ये अभी वो नहीं कह सकते हैं। एक्ट्रेस ने भी शादी के लिए हां कह दी है।

'शादी के लिए अभी बहुत पापड़ बेलने होंगे'

'शादी के लिए अभी बहुत पापड़ बेलने होंगे'

एजाज ने कहा था कि, उन्‍हें शादी के लिए अभी बहुत पापड़ बेलने होंगे। एजाज ने कहा था, 'शादी इंशाअल्लाह जरूर होगी और सही वक्त पर होगी। हम अंगुलियों को क्रॉस करके बैठे हुए हैं। यदि सब ठीक रहा तो मैं और पवित्रा इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।' एजाज ने बातचीत में यह भी कहा कि दोनों अपने-अपने घरवालों से इस बारे में बात कर रहे हैं। वहीं पवित्रा पुनिया ने कहा था कि वो एजाज खान के साथ इस रिश्ते को लेकर सीरियस हैं और परिवार की सहमति के बाद शादी करने वाली है

बिग बॉस के घर में दोनों में जमकर हुई थीं लड़ाईयां

बिग बॉस के घर में दोनों में जमकर हुई थीं लड़ाईयां

जब एजाज और पवित्रा बिग बॉस के घर में नए नए आए थे तब दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं पसंद करते थे, दोनों में खूब लड़ाईयां हुईं। जिसके चलते एक दूसरों को जमकर खरी खोटी सुनाई थी। हालांकि बाद में ये दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और इनमें प्यार पनपता दिखा। घर में ही एजाज खान ने एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+