नई ड्रेस पहनकर निकलीं जैस्मिन से हो गई बड़ी भूल, वीडियो देख लोग बोले- ध्यान कहां है मैडम
नई दिल्ली। मशहूर टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इसकी वजह उनकी एक वीडियो है, जिसमें वो नई ड्रैस में दिख रही हैं। उनके वीडियो पर लोगों का ध्यान जाने की वजह उनकी ड्रेस नहीं बल्कि उस पर लगा प्राइस टैग है। दरअसल, जैस्मिन नई ड्रैस पहनकर निकलीं तो प्राइस टैग हटाना भूल गईं। ड्रैस पर प्राइस टैग लटकता दिखा तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको ट्रोल कर दिया।

नई ड्रेस से नहीं उतारा प्राइस टैग
बिग बॉस 14 की एक्स कंटेस्टेंट और कई धारावाहिकों में काम कर चुकीं जैस्मिन भसीन हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। जैस्मिन भसीन ने यहां मौजूद फोटेग्राफरों को तस्वीरें दीं और चलीं गई। जब जैस्मिन मुड़ी तो लोगों ने देखा कि जैस्मिन नई ड्रेस से प्राइस टैग उतारना ही भूल गईं।

वायरल हो रहा है वीडियो
विरल भयानी ने ये वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है। जिसमें उनकी कमर पर प्राइस टैग लटकते दिख रहे हैं। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनकी ड्रेस में पीछे लगे दो प्राइस टैग पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। उनको ट्रोल भी किया जा रहा है तो कई यूजर्स ने इसे एक छोटी सी भूल कहा है।
बिग बॉस को लेकर कही ये बात
जैस्मिन भसीन शो बिग बॉस 14 से बाहर हो चुकी हैं और अब जल्दी ही शो को इस सीजन का विजेता मिलने जा रहा है। इस दौरान उनसे पूछा गया कि आप किसे बिग बॉस 14 का विनर बनते देखना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि वो अली गोनी को जीतते देखना चाहती हैं। बता दें कि बिग बॉस शो पर अली और जैस्मिन का रोमांस भी चर्चा में रहा है। वो अली के साथ रिलेशन में होने की बात भी कह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications