बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर बॉबी देओल ने मां के साथ शेयर की तस्वीर, कही ये बात

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर बॉबी देओल ने मां के साथ शेयर की तस्वीर, कही ये बात

नई दिल्ली। पांचवें दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड का शनिवार रात मुंबई में ऐलान कर दिया गया है। ये अवार्ड बीते कुछ सालों में करियर का मुश्किल वक्त देखने वाले बॉबी देओल के लिए भी खुशी लेकर आए हैं। बॉबी को वेब सीरीज 'आश्रम' में उनके अभिनय के लिए दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस खुशी को अपनी मां प्रकाश कौर के साथ साझा करते हुए बॉबी ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

मां के साथ ये खास पल

मां के साथ ये खास पल

बॉबी ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वो मां प्रकाश कौर के साथ अपना अवॉर्ड लिए नजर आ रहे हैं। दोनों ही तस्वीर में मुस्कुराते दिख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए बॉबी ने लिखा है- मां के साथ इस पल को जीते हुए। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब पसंद आ रही है।

बॉबी को बाबा के किरदार के लिए मिला है अवार्ड

बॉबी को बाबा के किरदार के लिए मिला है अवार्ड

बॉबी को यह अवॉर्ड आश्रम में निभाए उनके बाबा निराला के किरदार के लिए मिला है। इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था और बॉबी की भी अपने पाखंडी बाबा के खूब तारीफें हुई थीं। आश्रम के बाद अब बॉबी का करियर भी पटरी पर आता दिख रहा है। बॉबी जल्द ही लव हॉस्टल नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म एनिमल में भी बॉबी काम कर रहे हैं। एनिमल में बॉबी के साथ रणबीर कपूर और अनिल कपूर नजर आएंगे।

दादा साहेब अवार्ड में दूसरे एक्टरों को क्या मिला?

दादा साहेब अवार्ड में दूसरे एक्टरों को क्या मिला?

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। अक्षय कुमार को 'लक्ष्मी' के लिए बेस्ट एक्टर और 'छपाक' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बनी हैं। बता दें कि बीते साल आत्महत्या कर लेने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म दिल बेचारा के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर के लिए चुना गया।

सोशल मीडिया पर भी होगी सरकार की निगाह नियंत्रण के लिए ला रही है कानून

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+