Bigg Boss 13: शिल्पा शिंदे पर भड़के सिद्धार्थ के फैंस, जानें क्यों बोले- 'ट्रॉफी वापस करो'

मुंबई। टेलीविजन का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) अब खत्म हो चुका है और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला विजेता घोषित किए गए हैं। इस बार का सीजन काफी चर्चित रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब शो के मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगा। कई लोगों ने तो होस्ट सलमान खान तक पर सिद्धार्थ शुक्ला का बचाव करने का आरोप लगा दिया। वहीं बिग बॉस 11 की विजेता रहीं शिल्पा शिंदे ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ काफी कुछ कहा। जिसके बाद सिद्धार्थ के फैंस अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

शिल्पा ने कहा था- ट्रॉफी वापस कर दूंगी

शिल्पा ने कहा था- ट्रॉफी वापस कर दूंगी

दरअसल शिल्पा ने कहा था कि इस बार का सीजन फिक्सड है और सिद्धार्थ शुक्ला का विजेता बनना भी तय है। उन्होंने कहा था क‍ि अगर सिद्धार्थ शुक्ला को व‍िजेता बनाया जाता है तो वह अपनी ट्रॉफी वापस कर देंगी। उनके इसी बयान पर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। फैंस शिल्पा शिंदे को ट्रॉफी वापस करने के लिए कह रहे हैं।

सिद्धार्थ के फैंस ने ट्रॉफी वापस करने को कहा

सिद्धार्थ के फैंस ने ट्रॉफी वापस करने को कहा

बिग बॉस सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता के समर्थन में खड़े नजर आए और शिल्पा शिंदे से अपना वादा पूरा करने के लिए कहा। सोमवार को ट्विटर पर #ShilpaTrophyVapasKaro ट्रेंड भी करने लगा था। बता दें शिल्पा ने बिग बॉस 13 के फिनाले से पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर बिग बॉस की क्रिएटिम टीम सिद्धार्थ शुक्ला जैसे इंसान को विजेता बनाती है तो वह अपनी बिग बॉस 11 की ट्रॉफी वापस करने के लिए तैयार हैं। शिल्पा शिंदे ने ये भी कहा था कि मैं नहीं चाहती कि सिद्धार्थ शुक्ला ट्रॉफी जीतें और किसी डिजर्विंग का हक मारा जाए।

मारपीट का लगाया था आरोप

मारपीट का लगाया था आरोप

इसके साथ ही शिल्पा ने अपने और सिद्धार्थ के रिश्ते पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ उनके साथ मारपीट किया करते थे। सिद्धार्थ ने उन्हें चलती कार से फेंकने की धमकी दी थी। वह अपनी चीजों को लेकर काफी पजेसिव हैं, इसलिए वो मरने-मारने पर उतर आते हैं, वो जब उसे डेट कर रही थीं, तब सिद्धार्थ ने उनके साथ कई बार गाली-गलौज और मारपीट की थी, जिसके कारण उनका ब्रेकअप हुआ था।

क्या बोले सिद्धार्थ?

क्या बोले सिद्धार्थ?

वहीं जब सिद्धार्थ बिग बॉस के घर से बाहर आए तो उन्होंने इस मामले पर एक इंटरव्यू में बात की। सिद्धार्थ ने कहा कि 'मैं शिल्पा को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मुझे नहीं लगता वो इस तरह की इंसान हैं जो इस तरह की कोई भी बात करेंगी, मैं अभी घर से बाहर ही आया हूं, मुझे देखना पड़ेगा कि उन्होंने क्या कहा है, मैं बिना जाने अभी कुछ नहीं कह सकता हूं।' बता दें शो के फाइनल में सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को कड़ी टक्कर देकर जीत हासिल की है।

यहां देखिए सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने शिल्पा शिंदे को लेकर कैसे ट्वीट किए हैं-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+