Bigg Boss 13 में सबसे बड़ा ट्विस्ट, रश्मि देसाई समेत ये तीन दिग्गज कंटेस्टेंट्स एक साथ हो जाएंगे बाहर

नई दिल्ली। कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस-13' में अभी तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आपको जानकर हैरानी होगी इस वीकेंड के वार में एक-दो नहीं बल्कि तीन कंटेस्टेंट बिग बॉस हाउस से बाहर हो जाएंगे। खबरों की मानें तो जिन कंटेस्टेंट्स का नाम घर से बेघर होने में सामने आ रहा है उनमें रश्मि देसाई का भी नाम शामिल है। सुनने में थोड़ा चौंकाने वाला जरूर है लेकिन सोशल मीडिया पर मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी चर्चा है कि रश्मि के साथ दो और बड़े नाम हैं जो इस हफ्ते घर से बाहर होने जा रहे हैं। जैसा कि शो के होस्ट सलमान खान ने शुरू में ही बताया है कि इस बार बिग बॉस में सबकुछ बेहद तेज रफ्तार से होगा ऐसे में एक साथ तीन बड़े कंटेस्टेंट्स के बाहर होने की खबर से फैंस चौंक गए हैं। आइये जानते हैं वो कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स हैं जिनका सफर इस हफ्ते में घर में थमने जा रहा है। यही नहीं आपको बता दें कि इस हफ्ते होने वाले एविक्शन के बाद एक ट्विस्ट भी देखने को मिल सकता है।

बिग बॉस के घर से बाहर हो जाएंगे ये तीन कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस के घर से बाहर हो जाएंगे ये तीन कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 13 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है ये और भी रोमांचक होता जा रहा है। शो के मेकर्स टीआरपी के लिए लगातार नई-नई प्लानिंग को आगे बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि इस वीकेंड में बिग बॉस 13 का पहला फिनाले होने जा रहा है जिसमें कई कंटेस्टेंट्स घर से बाहर होने जा रहे हैं, यही नहीं कई नए कंटेस्टेंट्स की इस हफ्ते एंट्री भी होगी। इस हफ्ते का अहम टास्क 'बीबी होम डिलीवरी' जीतकर पारस छाबड़ा और माहिरा फिनाले में पहुंच चुके हैं। लेकिन जैसा कि शो के होस्ट सलमान खान ने पिछले वीकेंड का वार में कहा था कि आधा घर खाली होने वाला है। तो इस हफ्ते कुछ ऐसा ही होने वाला है।

रश्मि, देवोलीना और शेफाली होंगी बिग बॉस के घर से बेघर!

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इस बार घर से एक साथ तीन सदस्य बेघर होने जा रहे हैं। जिन सदस्यों के नाम घर से बाहर होने वालों की लिस्ट में आ रहे हैं वो तीनों लड़कियां हैं। खबरों के मुताबिक, इस वीकेंड के वार में रश्मि देसाई, देवोलीना और शेफाली बग्गा बिग बॉस हाउस से बाहर हो जाएंगी। इन बड़े नामों के घर से बेघर की खबर से फैंस शॉक्ड जरूर हैं।

घर से बाहर होने वाली एक कंटेस्टेंट जाएंगी सीक्रेट हाउस में

हालांकि, इस हफ्ते के एविक्शन के साथ ही एक ट्विस्ट भी होगा। तीनों में से कोई एक लड़की बिग बॉस हाउस से निकल जाएंगी लेकिन वो सीक्रेट रूम में रहेंगी। यही नहीं आने वाले हफ्तों में फिर उनकी शो में वापसी भी होगी। लेकिन, अब तीनों में से वो कौन सी कंटेस्टेंट होंगी जो सीक्रेट रूम में जाएंगी ये तो शो आगे बढ़ने पर ही पता चलेगा।

6 नए कंटेस्टेंट्स की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

फिलहाल बिग बॉस हाउस से इन तीन कंटेस्टेंट्स के बाहर होने के साथ ही घर में एक साथ 6 नए कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होगी। जिन कंटेस्टेंट्स की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है उनके नाम हैं, 'शेफाली जरीवाला, खेसारी लाला यादव, हिन्दुस्तानी भाऊ, तहसीन पूनावाला, अरहान खान और हिमांशी खुराना। इनमें में तीन लोग शेफाली जरीवाला, तहसीन पूनावाला और खेसारी लाल यादव फिलहाल सीक्रेट रूम में बंद घरवालों का गेम देख रहे हैं। ऐसे में ये तय है कि बिग बॉस 13 में आने वाला हफ्ता बेहद रोमांचक रहने वाला होगा।

इसे भी पढ़ें:- कौन हैं शेफाली जरीवाला, जिनकी होने जा रही बिग बॉस-13 के घर में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+