Bigg Boss 13 में हुई रोहित शेट्टी की एंट्री, फिर क्या हुआ ऐसा जो फूट-फूटकर रोने लगे सिद्धार्थ शुक्ला

नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस 13 में कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है जिसकी वजह से फैंस इसका कोई भी एपिसोड नहीं छोड़ना चाहते। ऐसा ही कुछ आगामी एपिसोड में भी देखने को मिलेगा जब बिग बॉस 13 के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में शामिल सिद्धार्थ शुक्ला फूट-फूटकर रोते हुए नजर आएंगे। अभी तक पूरे सीजन में सिद्धार्थ किसी भी कंटेस्टेंट्स के आगे कमजोर या फिर दबकर खेलते हुए नजर नहीं आए, लेकिन अब अचानक ऐसा क्या हुआ जो उनकी आंखों में आंसू आ गए, इसको लेकर फैंस के मन में सवाल जरूर उठ रहे हैं। ये पूरा घटनाक्रम उस समय देखने को मिलेगा जब वीकेंड के वॉर में बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी की घर में एंट्री होगी।

बिग बॉस के घर में पहुंचे रोहित शेट्टी

बिग बॉस के घर में पहुंचे रोहित शेट्टी

कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 13 के इस 'वीकेंड का वार' में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस 'वीकेंड का वार' में शो के होस्ट सलमान खान नजर नहीं आएंगे बल्कि उनकी जगह दिग्गज फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट करेंगे। इसको लेकर कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंटर पर बिग बॉस से जुड़ा एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी घर में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी को अचानक घर में देखकर सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।

रोहित शेट्टी ने ऐसा क्या कहा जो रोने लगे सिद्धार्थ शुक्ला

रोहित शेट्टी ने ऐसा क्या कहा जो रोने लगे सिद्धार्थ शुक्ला

वीडियो में आगे नजर आता है कि रोहित शेट्टी सीधे बिग बॉस हाउस की मौजूदा कैप्टन शहनाज के रूम में जाते हैं, जहां सभी कंटेस्टेंट एकत्र होते हैं। हालांकि, रोहित शेट्टी सभी घरवालों को कमरे से बाहर करके सिर्फ असीम और सिद्धार्थ से बात करते हैं। इसी दौरान रोहित सिद्धार्थ के सिर पर हाथ रखकर उनसे कहते हैं कि आखिर इतना गुस्सा क्यों यार? इसके बाद वो असीम और सिद्धार्थ से काफी देर तक बात करते हैं, उनको बताते हैं कि मैंने जितना देखा है तुम दोनों अच्छे दोस्त हो, लेकिन कहीं न कहीं आप दोनों वो दायरा तोड़ दिया है।

देखिए कैसे सिद्धार्थ के आंखों से निकल आए आंसू

अभी रोहित शेट्टी दोनों ही कंटेस्टेंट असीम और सिद्धार्थ से उनकी दोस्ती को लेकर चर्चा कर रहे होते हैं, तभी अचानक सिद्धार्थ भावुक हो जाते हैं। उनकी आंखों में आंसू छलक उठते हैं, जिसके बाद रोहित शेट्टी, असीम से कहते हैं कि बेटा सुन, देख उसकी (सिद्धार्थ) आंखों में आंसू हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये लग रहा कि कहीं न कहीं रोहित बिग बॉस हाउस के दोनों ही कंटेस्टेंट सिद्धार्थ और असीम की दोस्ती कराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन क्या दोनों के बीच दोस्ती होगी ये तो आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा।

सलमान की जगह आए रोहित ने असीम-सिद्धार्थ की दोस्ती का उठाया मुद्दा

सलमान की जगह आए रोहित ने असीम-सिद्धार्थ की दोस्ती का उठाया मुद्दा

भले ही रोहित शेट्टी बिग बॉस हाउस में सिद्धार्थ और असीम को मिलाने की एक कोशिश करते दिखाई दिए हैं, लेकिन इससे एक और वीडियो सामने आया जिसमें असीम और सिद्धार्थ के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलती है। प्रोमो वीडियो में सिद्धार्थ-असीम की ये लड़ाई दिखाई देती है। आपको बता दें कि इस वीकेंड के वॉर में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान खान को बर्थडे की वजह से मेकर्स ने इस बार छुट्टी दी है।

इसे भी पढ़ें:- बिग बॉस 13: रश्मि-सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई पर इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, रश्मि को झूठा बता कही ये बात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+