बिग बॉस 13: रश्मि-सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई पर इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, रश्मि को झूठा बता कही ये बात

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में एक बार फिर से जोरदार हंगामा देखने को मिला। इस वीकेंड पर शो के कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। इसका असर वीकेंड के वार में भी नजर आया, जब खुद शो के होस्ट सलमान खान को दोनों कंटेस्टेंट के बीच का झगड़ा खत्म करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। भले ही सलमान खान ने किसी तरह से उनके बीच की लड़ाई को खत्म करने की कोशिश की है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अब टीवी एक्ट्रेस और सिद्धार्थ-रश्मि के साथ शो में काम कर चुकीं उनकी को-स्टार जैस्मिन भसीन ने भी प्रतिक्रिया दी है।

बिग बॉस हाउस में रश्मि-सिद्धार्थ के बीच लड़ाई

बिग बॉस हाउस में रश्मि-सिद्धार्थ के बीच लड़ाई

बिग बॉस 13 के घर में उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला जब इस वीकेंड पर एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि के बीच विवाद हो गया। इस दौरान सिद्धार्थ ने रश्मि देसाई पर कमेंट करते हुए उन्हें नौकरानी कह दिया। जिसके बाद से मामले ने तूल पकड़ा और रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ के परिवार को लेकर टिप्पणी की, जिस पर सिद्धार्थ ने भी उन्हें 'ऐसी लड़की' कहकर बुलाया। इसी के बाद दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। यही नहीं स्थिति ये हो गई कि हाथापाई की नौबत तक आ गई।

जब सलमान के सामने ही भिड़ गए रश्मि और सिद्धार्थ

जब सलमान के सामने ही भिड़ गए रश्मि और सिद्धार्थ

ये पूरा हंगामा बिग बॉस हाउस में तो हुआ ही इसके बाद वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान के सामने भी हुआ। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने किसी तरह से दोनों पक्षों की बातें सुनीं और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। उनकी कोशिशों की वजह से बिग बॉस हाउस में दोनों कंटेस्टेंट का ये झगड़ा भले ही थम गया हो लेकिन इस पूरे हंगामे का असर बाहर भी देखने को मिला। रश्मि-सिद्धार्थ में किसकी गलती ज्यादा थी इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आईं। जिसमें कुछ लोग जहां रश्मि का साथ देते दिखाई दिए तो वहीं कई सेलिब्रिटिज ने सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट किया।

सिद्धार्थ-रश्मि के साथ को-स्टार रहीं जैस्मिन ने क्या कहा

सिद्धार्थ-रश्मि के साथ को-स्टार रहीं जैस्मिन ने क्या कहा

इन प्रतिक्रियाओं के बीच एक कमेंट टीवी एक्टर जैस्मिन भसीन का भी आया है। जैस्मिन भसीन ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला किसी लड़की के साथ बदतमीजी नहीं कर सकते हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, Zoom टीवी को दिए एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने कहा, 'सिद्धार्थ किसी लड़की से बदतमीजी नहीं कर सकते, मैंने उनके साथ काम किया है। मुझे मालूम है कि वो किस तरह के इंसान हैं। रश्मि उनके ऊपर निशाना साध रही हैं, ये गलत है। सिद्धार्थ सिर्फ गेम के लिए ये सब नहीं कहेंगे, वो हर्ट हुए हैं।'

नागिन 4 में 'नागिन' की भूमिका निभाएंगी जैस्मिन

नागिन 4 में 'नागिन' की भूमिका निभाएंगी जैस्मिन

जैस्मिन ने रश्मि को गलत ठहराते हुए कहा कि रश्मि लगातार सिद्धार्थ पर निशाना साध रही हैं जोकि पूरी तरह से गलत है। जैस्मिन भसीन के बारे में बता दें कि वो रश्मि और सिद्धार्थ के साथ शो 'दिल से दिल तक' में काम कर चुकी हैं। वो सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि के साथ इस शो का हिस्सा थीं। जैस्मिन का इस समय अपने शो नागिन 4 की तैयारी में जुटी हुई हैं, वो इस शो में नागिन की भूमिका में दिखाई देंगी।

इसे भी पढ़ें:- बिग बॉस 13 से हटने की खबरों पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+