Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss 13: ऐसा क्या हुआ जो सलमान ने खोया अपना आपा, कहा- मुझे यहां आना ही नहीं था

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में एक बार फिर से सलमान खान का गुस्से वाला अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। दरअसल, इस बार 'वीकेंड के वार' में सलमान खान घर के कई सदस्यों से काफी नाराज नजर आए। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरे हफ्ते में घर के अंदर जो कुछ हुआ उसको लेकर सलमान खान ने अपना आपा खोया। सलमान के निशाने पर सबसे पहले आएंगी शेफाली, जिन्होंने शहनाज को लेकर कुछ टिप्पणी की थी। फिर सलमान खान कंटेस्टेंट पारस को उस कमेंट के लिए घेरेंगे जिसमें वो सलमान खान के ही बारे में टिप्पणी करते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद सिद्धार्थ डे का नंबर आएगा, जिनकी घर के सदस्यों को लेकर अभद्र टिप्पणी करना वजह बना। आखिर ऐसा क्या हुआ जो सलमान खान इस 'वीकेंड के वार' में इस कदर नाराज होंगे, बताते हैं...

ऐसा क्या हुआ जो सलमान का दिखा एंग्री अवतार

ऐसा क्या हुआ जो सलमान का दिखा एंग्री अवतार

बिग बॉस की टीम ने शो का एक प्रोमो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस प्रोमो में नजर आ रहा कि सलमान खान बेहद गुस्से वाले अंदाज में 'वीकेंड के वार' का आगाज करेंगे। प्रोमो में सबसे पहले सलमान खान आते ही घरवालों से कहते हैं, 'वाह यार, ये हफ्ता कैसा गया है, बड़ा मजा आया है। टेलीविजन इंडस्ट्री हिल गया है, ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। सबका श्रेय आप सबको जाता है। आप लोग सब इतने बड़े-बड़े सेलिब्रिटिज हैं। पूरे हिंदुस्तान को दिखा दिया आपने मिसाल है ये।' इसके बाद सलमान खान कंटेस्टेंट से कहते हैं एक-एक से शुरू करूं मैं।

पारस ने किया था सलमान खान को लेकर कमेंट, मिला ये जवाब

पारस ने किया था सलमान खान को लेकर कमेंट, मिला ये जवाब

जैसे ही सलमान खान ने ये बातें कहीं वैसे ही कंटेस्टेंट्स के चेहरे के रंग उतरते हुए नजर आएंगे। सलमान खान सबसे पहले असीम और पारस के बीच विवाद का जिक्र करते हैं और दोनों की बात सुनने के बाद कहते हैं कि अगर इतना ही नफरत है एक-दूसरे से तो दो एक-दूसरे को निकलो घर से। इसके बात सलमान खान कंटेस्टेंट पारस की उस टिप्पणी पर आते हैं जो उन्होंने खुद सलमान के लिए शो के दौरान की थी। सलमान खान ने पारस की कही बात को दोहराते हुए कहा, 'सलमान सर का शो में ज्यादा हो रहा चिकचिक मेरे साथ, तुम्हारी मेरे बारे में क्या ओपिनियन है।' फिर सलमान खान ने सिर्फ इतना ही कहा, 'आई डोंट केयर।'

शहनाज को लेकर शेफाली की टिप्पणी पर भड़के सलमान

शहनाज को लेकर शेफाली की टिप्पणी पर भड़के सलमान

फिर सलमान खान, शेफाली के उस कमेंट पर आए जिसमें उन्होंने शहनाज को लेकर बेहद खराब टिप्पणी की थी। सलमान कहेंगे कि तुम लड़की होकर दूसरी लड़की के बारे में टीवी स्क्रीन पर ऐसे कैसे कह सकती हो? इस दौरान शेफाली अपनी सफाई भी देना चाहती हैं लेकिन सलमान ने शेफाली से कहा कि क्या आप शहनाज को कैरेक्टर सर्टिफिकेट देंगी। इसके बाद सलमान खान कंटेस्टेंट सिद्धार्थ डे पर आएंगे।

VIDEO: सिद्धार्थ डे ने ऐसा क्या कहा, जो सलमान बोले- तुम चुप बैठो

सिद्धार्थ डे के एक कमेंट सलमान बेहद गुस्से में नजर आएंगे। प्रोमो में वो उस बात को भी बोलते हैं जो सिद्धार्थ डे ने कहा है। इस पर सलमान, सिद्धार्थ को घेरेंगे, इस दौरान सिद्धार्थ डे कुछ कहना चाहते हैं लेकिन सलमान खान ने कहा कि तुम्हें डिफेंड भी नहीं करना चाहिए। चुप बैठो तुम वहां पर। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि नाम कमाओ बदनाम होकर मत जाओ यहां से। इसके बाद उन्होंने यहां तक कह दिया मुझे यहां पर आना ही नहीं था आज।

इसे भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: क्या 'लड़ाई की वजह' से बीच हफ्ते में शो से बाहर किया गया ये कंटेस्टेंट? भाई ने बताई पूरी सच्चाई

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+