Bigg Boss 11:टीवी अभिनेत्री हिना खान के साथ मॉल में बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Recommended Video

मुंबई। अक्सर हम टीवी करेक्टर से अपने आप को जोड़ लेते हैं और इस कदर जोड़ लेते है कि एक काल्पनिक करेक्टर कैसे आपकी पसंद-नापसंद पर हावी हो जाता है, पता ही नहीं चलता है, इसलिए लोग अपने सितारों के लिए जज्बाती भी हो जाते हैं और ये जज्बात कभी-कभी नैतिकता की सीमाएं भी पार कर लेते हैं औऱ ऐसा ही कुछ हुआ टीवी अभिनेत्री हिना खान के साथ, दरअसल इन दिनों कलर्स का लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 11' अपने अंतिम दौर में है।

मुंबई के एक मॉल में
इस शो में हिना खान, शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता और लव त्यागी अब बचे हैं, जिनमें से एक को इस हफ्ते शो से बाहर होना है, इस रीयलिटी शो में ऑनलाइन वोटिंग बंद है इसलिए ये सभी सितारे गुरुवार को मुंबई के एक मॉल में पब्लिक से वोट मांगने पहुंचे।
पब्लिक एकदम से बेकाबू
अपने पसंदीदा सितारों को देखकर पब्लिक एकदम से बेकाबू हो गई, सब अपने सितारों की एक झलक पाने को बेताब दिखे कि तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी, भीड़ के बीच में ही किसी फैन ने हिना खान के बाल खींचे, जिसके कारण हिना एकदम से डर और दर्द से चिल्ला उठीं।

शिल्पा शिंदे का पोस्टर
उन्होंने मुड़कर पीछे देखा तो पता चला उस व्यक्ति के हाथ में शिल्पा शिंदे का पोस्टर था, हालांकि हिना के चिल्लाने पर तुरंत ही सिक्योरिटी वालों ने जिम्मा संभाल लिया और हिना के चारों और सुरक्षा बढ़ा दी लेकिन फैन की इस हरकत ने हिना को काफी डरा दिया क्योंकि इसके बाद भी वो पूरी तरह असहज ही दिखीं।

'यह रिश्ता क्या कहलाता है'
गौरतलब है कि 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का रोल निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुईं हिना खान बिग बॉस 11 की टॉप प्रतिभागी में से एक हैं, उन्हें 'भाभी जी घर पर हैं' की भाभी शिल्पा शिंदे से कड़ी टक्कर मिल रही है इसलिए ही शिल्पा के फैन ने शायद गु्स्से में आकर हिना खान को परेशान करने की कोशिश की। हिना के साथ हुई बदसलूकी की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

खास बातें
हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में हुआ था। खान ने 2009 में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) सीसीए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, दिल्ली से किया है। वो टीवी का एक जाना-पहचाना नाम है।












Click it and Unblock the Notifications