Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM के घर रेड से समर्थकों में आक्रोश, ED की गाड़ियों का घेराव कर की पत्थरबाजी!
Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला हुआ। यह घटना उस समय हुई जब अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर से छापेमारी खत्म कर बाहर निकल रहे थे। छापे के दौरान पहले से ही उनके समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन जब ईडी अधिकारी जाने लगे, तो भीड़ ने पथराव कर दिया।
ईडी सूत्रों के अनुसार, इस हमले में ईंट और पत्थर फेंके गए। हालांकि, अब तक किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों ने मौके पर ही एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसे पुलिस अपने साथ ले गई। संभावना जताई जा रही है कि ईडी इस मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज करवा सकती है।

शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई
ईडी की टीम सुबह से ही भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। यह रेड कथित 2100 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़ी हुई थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी मिलने की भी खबर सामने आई है।
ये भी पढ़ें: भूपेश बघेल के घर ED ने का छापा, भारी मात्रा में कैश बरामद! पूर्व CM ने भाजपा पर लगाया 'प्रतिशोध' का आरोप
समर्थकों ने ईडी की गाड़ी रोकी
बघेल निवास के बाहर जुटी भीड़ ने ईडी अधिकारियों की गाड़ियों को घेरने की कोशिश की। एक वीडियो में देखा गया कि कुछ लोगों ने गाड़ी पर पत्थर फेंके, हालांकि वाहन को कोई खास नुकसान नहीं हुआ और ईडी की टीम सुरक्षित निकल गई। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया।
कैसे हुआ शराब घोटाला?
ईडी ने इस मामले में जुलाई 2023 में एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (CSMCL) के प्रबंध निदेशक अरुणपति त्रिपाठी जैसे नाम शामिल थे। आरोप है कि इन लोगों ने शराब की खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी कर राज्य के खजाने को 2,161 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। अब तक की जांच में ईडी ने कई व्यापारियों और नौकरशाहों की लगभग 205.49 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं।
ED की रेड के बाद क्या बोले बघेल?
अपने आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, "...मैं अखबार पढ़ रहा था और चाय पी रहा था, तभी ईडी की टीम आई। मैंने उनसे कहा कि उनका स्वागत है और मैं महीनों और सालों से उनका इंतजार कर रहा था...मेरी पत्नी, तीन बेटियां, बेटा, बहू, पोते और पोतियां यहां रहते हैं। हम खेती करते हैं। इस संयुक्त परिवार में हम 140 एकड़ जमीन पर खेती करते हैं...हमारे पास वही था जो हमने घोषित किया था। उन्होंने इसकी जांच की। अलग-अलग लोगों से 33 लाख रुपये नकद मिले, मेरी पत्नी, बेटे, बहू और बेटियों से। हम खेती भी करते हैं और डेयरी भी चलाते हैं। इसमें स्त्रीधन भी शामिल है।"
#WATCH | Durg: Following the ED raids at his residence, former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says, "...I was reading the newspaper and having a cup of tea when the ED team arrived. I told them that they were welcome and that I had been waiting for them for months and years...My… pic.twitter.com/P7Ng8s0iYK
— ANI (@ANI) March 10, 2025
उन्होंने आगे कहा,"हमने उनसे कहा कि हम उन्हें लिखकर देंगे कि उन्हें हमारे घर से 30-33 लाख रुपये मिले हैं। ऐसा माहौल बनाया गया कि नोट गिनने वाली मशीनें लाई गई हैं...मुझे नहीं लगता कि यह बहुत बड़ी रकम है...यह साफ है कि अब विधानसभा में सवाल पूछना अपराध हो गया है। कवासी लखमा ने सवाल पूछे और ईडी 8 बजे के भीतर उनके आवास पर थी "8 दिन...उन्हें 8 दिन के अंदर जेल भेज दिया गया। मैंने विजय शर्मा से गरीबों के लिए आवास के बारे में पूछा। चौथे दिन, वे (ईडी) मेरे आवास पर आ गए..."
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे के ठिकानों पर ED की रेड, पूर्व CM बोले- ये केस तो बंद हो गया था












Click it and Unblock the Notifications