स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालय में चल रही है किराने की दुकान

स्वच्छ भारत के अभियान के तहत बनाए गए शौचालय में किराने की दुकान चलाई जा रही है और पूरा परिवार शौच के लिए खुले में जाता है।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की। करोड़ों रुपए खर्च कर लोगों के लिए शौचालय बनाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इन शौचालय में लोग शौच जाने के बजाए दुकान चला रहे हैं। जी हां इन दुकाने में परचून की दुकान चलाई जा रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छतरपुर सिविल लाइन इलाके में स्वच्छ भारत अभियान की पोल खुल गई है।

 Bhopal: Toilet built under Swachh Bharat Abhiyan converted into general store

यहां देरी रोड मार्ग के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले का निवासी लक्ष्मण कुशवाहा ने अपने घर में स्वच्छ बारत अभियान के तहत बनाए गए टॉयलेट को दुकान में बदल दिया है। पूरा परिवार शौच के लिए बाहर जाता है जबकि घर में बने टॉयलेट में परचून की दुकान चलाई जाती है।। लक्ष्मण के मुताबिक नगर निगम ने उनसे 1400 रुपए लेकर 8 महीनों में एक शौचायल बनाकर दिया। शौचालय की सीट तो बैठा दी, लेकिन टैंक अब तक नहीं बनाकर दिया। ऐसे में जब उनका कुछ काम नहीं हो सकता तो बेहतर है कि उससे दुकान बनाकर रोजी-रोटी कमाई जाए।

शौचालय में दुकान खोलने वाले लक्ष्मण ने कहा कि शौचायल ने सही, लेकिन दुकान की कमाई से कम से कम भरन-पोषण के लिए हमारे घर की दाल-रोटी तो चल रही है। लक्ष्मण ने चिंता जताई की घर के मर्द बाहर भले चले जाएं, लेकिन घर ही महिलाएं शौच के लिए बाहर जाए ये उनकी सुरक्षा के लिए सही नहीं है। लक्ष्मण की बातों ने सरकार के दावों की पोल खोल दी है। स्वच्छ भारत अभियान की सच्चाई सामने ला दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+