बीजेपी में शामिल हुए भोजपुरी स्टार रवि किशन, अमित शाह ने किया स्वागत
मनोज तिवारी ने ही ट्वीट कर यह जानकरी दी थी। तिवारी ने अपने ट्वीट में कहा था 'आज भोजपुरी अभिनेता बीजेपी में जॉइन करेंगे।
नई दिल्ली। जाने-माने भोजपुरी अभिनेता रवि किशन आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में रवि किशन पार्टी में शामिल हुए। रवि किशन के साथ दिल्ली से सांसद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।
इससे पहले मनोज तिवारी ने ही ट्वीट कर यह जानकरी दी थी। तिवारी ने अपने ट्वीट में कहा था 'आज भोजपुरी अभिनेता बीजेपी में जॉइन करेंगे। सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय 11 अशोक रोड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने शामिल होंगे।'
आज प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता@ravikishann जी @BJP4India Join करेंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष @AmitShah जी के समक्ष 10 am at 11 Ashok Rd, Delhi pic.twitter.com/plCcATPDGN
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) February 19, 2017
ट्वीट के साथ तिवारी ने रवि किशन के अपनी फोटो भी शेयर की थी। रवि किशन अभी फेमस टीवी सीरिल भाभी जी घर पर हैं में किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अनेक भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में किरदार निभाया है। आपको बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में रवि किशन ने मनोज तिवारी पर टिप्पणी किया था। उन्होंने कहा था ''मनोज सही जगह पर सही समय पर होते हैं।'' इसे भी पढ़ें- कोबरा है भाजपा, 25 साल बाद दिखा रहे जहर के दांत