कोबरा है भाजपा, 25 साल बाद दिखा रहे जहर के दांत: उद्धव ठाकरे

उद्धव ने कहा कि 25 साल तक उन्होंने कोबरा को साथ रखा जो अब जहर के दांत दिखा रहा है। ठाकरे ने कहा कि वो कोबरा को साथ रखना जानते हैं तो उसे कुचलना भी जानते हैं।

मुंबई। 25 साल तक गठबंधन सहयोगी रहे शिवसेना और भाजपा के रिश्तों में तल्खी किस हद तक बढ़ गई है, इसकी बानगी बीएमसी चुनावों में देखने को मिल रही है। शनिवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी कोबरा है। उन्होंने कहा कि 25 साल तक उन्होंने कोबरा को साथ रखा जो अब जहर के दांत दिखा रहा है। ठाकरे ने कहा कि वो कोबरा को साथ रखना जानते हैं तो उसे कुचलना भी जानते हैं।
कोबरा है भाजपा, 25 साल दिखाए जहर के दांत: उद्धव ठाकरे

उद्धव ने फिर से भाजपा के साथ गठबंधन फिर से ना करने की बात कहते हुए कहा कि शिवसेना दोबारा वो गलती नहीं करना चाहती है। भाजपा ने धोखा दिया है और शिवसेना अब बीजेपी से सतर्क हो गई है। ठाकरे ने पीएम मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को झूठा कहा। उन्होंने कहा कि दोनों ने जनता को ठगने का काम किया है, जिसका बदला जनता लेगी। उद्धव ठाकरे महारष्ट्र सरकार से हटने की धमकी भी लगातार दे रहे हैं। वो कई बार कह चुके हैं कि महाराष्ट्र की जनता मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहे।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में भाजपा ओर शिवसेना साथ में सरकार में हैं। गठबंधन टूटने के बावजूद अभी विधानसभा में दोनों पार्टियां साथ हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि बहुत जल्दी ही शिवसेना प्रमुख अपनी पार्टी के मंत्रियों को सरकार से हटने के लिए कह सकते हैं। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा (122) के बाद शिवसेना (63) सबसे बड़ी पार्टी है। पढ़ें- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर किरीट सोमैया ने लगाया आरोप, 'कंपनियों में लगा है छगन भुजबल का पैसा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+