भारत जोड़ो यात्रा: तेलंगाना में राहुल गांधी ने आदिवासी समुदाय के साथ किया कोम्मू डांस, देखें Video

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वक्त पार्टी को मजबूती देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इस वक्त यात्रा तेलंगाना में पहुंच गई है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी विभिन्न वर्गों के लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को भी सुन रहे हैं। इस दौरान उनसे मिलने और यात्रा से जुड़ने बुजुर्ग महिला से लेकर युवा खिलाड़ी भी आ रहे हैं। जिसका वीडियो कांग्रेस पार्टी की तरफ से समय-समय पर शेयर किया जाता रहता है। इसी क्रम में शनिवार को उनका एक और वीडियो आया है। जिसमें वह तेलंगाना में आदिवासी समुदायों के सदस्यों के साथ नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra में राहुल गांधी खूब नाचे | Rahul Gandhi Dance | Congress | वनइंडिया हिंदी*Politics
    rahul gandhi

    आदिवासी समुदायों के सदस्यों के साथ डांस करने का यह वीडियो कांग्रेस की तरफ से ट्विटर पर भी शेयर किया गया है। जिसमें राहुल गांधी आदिवासी समुदाय की महिलाओं के साथ कोम्मू डांस कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें समुदाय के लोगों ने आदिवासी ताज भी पहनाया। इस वीडियो को लोगों द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है।

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर कही ये बात
    आदिवासी समुदायों के सदस्यों के साथ डांस को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि हमारे आदिवासी हमारी कालातीत संस्कृतियों और विविधता के भंडार हैं। आज कोमू कोया आदिवासी नर्तकियों के साथ कदम ताल मिलाकर डांस करने का मौका मिला। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी समुदायों की कला उनके मूल्यों को व्यक्त करती है। ऐसे में हमें उनके कला और संस्कृति को बचाने के साथ सीखना भी चाहिए।

    तेलंगाना में यात्रा का है चौथा दिन
    भारत जोड़ों यात्रा का आज यानि कि तेलंगाना में चौथा दिन है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी और उनकी टीम आज 20 किमी से अधिक की दूरी तय करेगी। वहीं, पार्टी सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया। राहुल गांधी आज शाम को जडचेरला एक्स रोड जंक्शन पर एक 'कॉर्नर मीटिंग' में भी बोलने वाले हैं। आज की यात्रा में उनके साथ अभिनेता पूनम कौर और उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल हुए हैं। इसके अलावा पार्टी कई नेता भी यात्रा से जुड़े हैं।

    तेलंगाना में 19 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी यात्रा
    तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा 19 विधानसभा और 7 संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी। इस दौरान 375 किमी की यात्रा की जाएगी। यहां से 7 नवंबर को यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। आपको बता दें कि यात्रा पहले ही केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है। जबकि यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु से की गई थी।

    ये भी पढ़ें- 'राहुल गांधी ट्रोलिंग के बावजूद भी...',स्वरा भास्कर ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस नेता की तारीफ की

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+