राहुल गांधी ने भगवान राम का उदाहरण देकर भाजपा पर बोला हमला, कहा-'वे व्यक्ति नहीं जीवन जीने का तरीका थे'

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त मध्य प्रदेश में है। शुक्रवार को उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान राम का उदाहरण देकर भाजपा पर हमला बोला।

rahul gandhi

पार्टी को मजबूती देने के लिए कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है। इसकी अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं। इस वक्त यात्रा मध्य प्रदेश में हैं। वहीं, 4 दिसंबर को यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। शुक्रवार को राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक पंडित जी ने बताया कि भगवान राम तपस्वी थे। उन्होंने पूरा जीवन तपस्या को दिया। वह एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका थे।

अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भगवान राम ने पूरी दुनिया को प्यार, इज्जत, तपस्या दिखाई। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि इस यात्रा में कोई थक नहीं रहा है। क्योंकि देश की यात्रा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान मैं हर वर्ग के लोगों से मिल रहा हूं। कोई भी भाजपा से खुश नहीं हैं। किसान कह रहा है कि उन्हें यूरिया नहीं मिलती है। जबकि व्यपारी कह रहा है कि नोटंबदी और जीएसटी ने उनके व्यापार को बंद कर दिया है।

भाजपा पर लगाया जनता को धर्म के नाम पर लड़ाने का आरोप
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। वहीं, राजस्थान के बाद यात्रा हरियाणा और उसके बाद दिल्ली जाएगी। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधई ने भाजपा पर धर्म के नाम पर लड़ाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं।

7 सितंबर को शुरू हुई थी यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हई थी। यात्रा साउथ राज्यों को कवर करते हुए इस वक्त मध्य प्रदेश में है। राहुल गांधी यात्रा में फिल्म अभिनेत्री सहित अन्य सेलिब्रेटी भी शामिल हो रहे हैं। हालांकि इसको लेकर भाजपा की तरफ से बीते दिनों एक बड़ा आरोप भी लगाया गया था। भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस की तरफ से सेलिब्रेटी को यात्रा में शामिल होने के लिए मोटा पैसा दिया जाता है। हालांकि, इस आरोप से कांग्रेस ने इनकार कर दिया था। कांग्रेस ने कहा था कि यात्रा में लोग अपने मर्जी से जुड़ रहे हैं। पैसे देकर प्रचार भाजपा खुद करवाती है।

ये भी पढ़ें- अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में एंबुलेंस को दिया गया रास्ता, लोग बोले- ये असली है, स्टंट नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+