Bharat Jodo Yatra में शामिल हुईं गौरी लंकेश की मां और बहन, राहुल गांधी बोले-वह सत्य के लिए खड़ी थीं
Bharat Jodo Yatra इन दिन कर्नाटक पहुंची हुई है। आज राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा में मृत पत्रकार गौरी लंकेश की बहन कविता और मां इंदिरा भी शामिल हुईं। राहुल गांधी ने गौरी लंकेश की मां और बहन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैं गौरी लंकेश और उनके जैसे अनगिनत अन्य लोगों के लिए खड़ा हूं। 2017 में लंकेश की दो बाइक सवारों ने बेंगलुरु में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गौरी लंकेश की मां और बहन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, गौरी सत्य के लिए खड़ी थी...गौरी साहस के लिए खड़ी थी...गौरी स्वतंत्रता के लिए खड़ी थीं। मैं गौरी लंकेश और उनके जैसे अनगिनत अन्य लोगों के लिए खड़ा हूं, जो भारत की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत जोड़ी यात्रा उनकी आवाज है। इसे कभी भी खामोश नहीं किया जा सकता।

आज यात्रा के दौरान गौरी लंकेश की मां और बहन काफी दूर तक राहुल गांधी के साथ यात्रा में चले। इसके बाद बेगमंगला गेट पर राहुल गांधी इंदिरा लंकेश को उनकी कार तक छोड़ने गए। वहीं गौरी की बहन कविता कांग्रेस नेता के साथ मार्च करती रहीं। गौरी लंकेश के परिवार के यात्रा में जुड़ने की जानकारी कांग्रेस ने भी अपने अधिकारिक अकाउंट से दी है।
कांग्रेस ने लिखा कि, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आया पूर्व पत्रकार व एक्टिविस्ट गौरी लंकेश का परिवार, जिनकी साहसी और निर्भीक आवाज़ को नफरत और हिंसा के नुमाइंदों द्वारा दबा दिया गया। यह यात्रा देश में फैली इस नफरत के खिलाफ एक आगाज़ है। अब हम न डरेंगे, न झुकेंगे, न रुकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications