पत्रकार गौरी लंकेश मर्डर केस: सवा दो करोड़ रुपये खर्च कर हत्या में प्रयोग हथियार ढूंढेगी पुलिस
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और जानीमानी समाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के करीब दो साल बाद अभी भी हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार नहीं मिल सके हैं। एसआईटी खोजने के लिए हर संभव प्रयास कर चुकी है। अब एसआईटी ने उन हथियारों को खोजने के लिए एक खास मिशन शुरू करने जा रही है।

हत्या में इस्तेमाल किए गए 7.65 मिमी-कैलिबर की देसी पिस्तौल की खोज मुंबई के पास वसई नाले में बारिश और बाढ़ के थम जाने के बाद की जाएगी। इस खास मिशन की लागत 2.2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। आपको बता दे कि गौरी लंकेश हत्याकांड की जांच में बस एक यही सबूम मिलना बाकी रह गया है।
कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार साझा करेंगे खर्च
कर्नाटक और महाराष्ट्र पुलिस इस खास मिशन के लिए आने वाली लागत को 30:70 के अनुपात में साझा करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि इससे मामले की जांच में एक भी सबूत की कमी नहीं रहेगी। मामले में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस बलों को उस खास इलाके में ड्रेजिंग के काम को करने के लिए विशेषज्ञों को नियुक्त करना होगा, जहां से उन्हें पता चले कि पिस्तौल कहां से फेंकी गई थी। उनका मानना है कि इसे एक पुल से फेंका गया था, जो इस साल मानसून के दौरान गहरे डूब गई होगी।
आपको बता दें कि हथियार का खोज इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि इससे चार हत्याओं की कडियां मिलती हैं। ये हत्याएं महाराष्ट्र में नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पानसरे, कर्नाटक में गौरी लंकेश और एमएम कलबुर्गी की हुई थीं। उल्लेखनीय है कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या साल 2017 में हुई थी। इस सनसनीखेज घटना के तुरंत बाद एक जांच टीम बनाई गई थी जिसमें एमएन अनुचेथ जांच अधिकारी थे। अनुचेथ और उनकी टीम के 40-50 अधिकारियों ने 15-16 महीने में गौरी लंकेश हत्या मामले की गुत्थी सुलझा ली। गौरी लंकेश हत्या मामले की जांच के दौरान कलबुर्गी मामले की गुत्थी भी सुलझ गई। सुप्रीम कोर्ट ने अभी हाल में आदेश दिया कि गौरी लंकेश मामले की जांच करने वाली एसआईटी ही कलबुर्गी मामले की जांच करेगी।
-
Bengaluru STRR Project: शहर के बाहर बनेगा हाई-स्पीड रिंग रोड नेटवर्क, घंटों लंबे ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Bengaluru Chennai Expressway : 120 की स्पीड और हाई-टेक फीचर्स, 8-लेन फ्यूचर रेडी एक्सप्रेसवे बनेगा -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications