Rahul Gandhi On Farmer issue: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- एक देश में 'दो भारत' स्वीकार नहीं

Rahul Gandhi ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने एक बार से दो भारत का जिक्र करते हुए मोदी सरकार की नीतियों को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने अपने हालिया हमलों में गरीब भारत और अमीर भारत के बीच बढ़ती खाई को रेखांकित करने की कोशिश की। वहीं एक कर्ज ना चुका पाने के कारण एक किसान द्वारा की गई सुसाइड के बारे में लिखा। राहुल गांधी इन दिनों कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

Rahul Gandhi lashing out at the BJP over Farmer issue Congress Bharat Jodo Yatra Karnataka

राहुल गांधी ने आज अपने ट्वीट में लिखा कि, कल मैं एक महिला से मिला, उनके किसान पति ने ₹50,000 के कर्ज़ के कारण आत्महत्या कर ली। उन्होंने अमीर और गरीब के बीच व्यापक असमानता को लेकर केंद्र पर हमला किया। राहुल ने आगे लिखा कि, एक भारत जहां पूंजीपति मित्रों को 6 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज और करोड़ों की कर्जमाफी है और दूसरा भारत, जिसमें अन्नदाताओं को 24 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज और कष्टों से भरी जिंदगी है।

Rahul Gandhi lashing out at the BJP over Farmer issue Congress Bharat Jodo Yatra Karnataka

राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि एक देश में ये 'दो भारत' स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कुछ उद्योगपति के लिए काम करने का आऱोप लगाया है। राहुल गांधी ने शीर्ष व्यवसायियों को समर्थन देने और मोदी सरकार के समर्थन के कारण उनकी सपंत्तियों में हो रहे इजाफे को लेकर सवाल उठाए थे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 30 सितंबर को यात्रा कर्नाटक पहुंची थी। 21 अक्टूबर तक यात्रा यहां जारी रहेगी। बीते दिन इस यात्रा में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। इस दैरान उन्होंने बेटे राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा की। राहुल गांधी ने अपनी मां के साथ पदयात्रा की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकाल कर लाए हैं, हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+