किसानों के 'भारत बंद' को नहीं मिला टीएमसी का समर्थन, पार्टी ने बताया सिद्धांतों के खिलाफ
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा 8 दिसंबर को बुलाए गए 'भारत बंद' को कई राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिला है। एक तरफ जहां किसानों के समर्थन में पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है वहीं, पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भारत बंद का समर्थन करने से इनकार कर दिया है। सोमवार को टीएमसी ने कहा कि वह किसानों के साथ है लेकिन भारत बंद के समर्थन में नहीं है। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने किसानों के भारत बंद को पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ बताया है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले 12 दिनों से जारी है। अपनी मांगो को लेकर हजारों किसान दिल्ली की सीमा पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच सरकार पर दबाव बनाने के लिए अब किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के भारत बंद को देश की कई राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिला है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई दलों ने 8 दिसंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन में शामिल होने का फैसला किया है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: 'भारत बंद' से पहले बोले राहुल गांधी- 'रद्द करने होंगे कृषि कानून, इससे कम कुछ मंजूर नहीं'












Click it and Unblock the Notifications