Bharat Bandh: मनमोहन सिंह बोले- इस सरकार को बदलने का वक्त जल्द आएगा
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने आज भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस के भारत बंद को 21 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, एमडीएमके और कई अन्य दल भी है। दिल्ली के रामलीला मैदान में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, शरद पवार, जयंत चौधरी और शरद यादव के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: बाजार खुलते ही रुपया धड़ाम, 45 पैसे टूटकर 72.18 का हुआ एक डॉलर, सेंसेक्स भी 250 अंक लुढ़का

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस दौरान मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार को हटाने का वक्त जल्द आएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए जो देशहित में नहीं थे। बता दें कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने देशव्यापी बंद बुलाया है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ईंधन के बढ़ते दाम रोकने में नाकाम रही है।
देशभर में कांग्रेस के नेतृत्व में मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चे निकाले जा रहे हैं, नारेबाजी की जा रही है। जगह-जगह ट्रेनें रोकी जा रही हैं, सड़कें जाम की जा रही हैं, बाजार बंद हैं। वहीं, कुछ जगहों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया है।
ये भी पढ़ें: PNB घोटाला: मेहुल चोकसी ने कहा, मुझे बलि का बकरा बनाया गया, मेरे पास देने को कुछ नहीं बचा












Click it and Unblock the Notifications