PNB घोटाला: मेहुल चोकसी ने कहा, मुझे बलि का बकरा बनाया गया, मेरे पास देने को कुछ नहीं बचा

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी को भारत लाने की कोशिशें जारी हैं। वहीं, मेहुल चौकसी ने खुद को राजनीति का शिकार बताया है। पीएनबी घोटाले में फरार चल रहे आरोपी हीरा व्यापारी ने कहा है कि वो एक आसान शिकार है क्योंकि भारत सरकार के लिए धोखाधड़ी के मामलों में अन्य आरोपियों को यूके जैसे देश से वापस लाना अंसभव साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: बढ़ती कीमतों के खिलाफ भारत बंद, फिर भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

pnb scam: fugitive mehul choksi says, i am a soft target

एंटीगुआ में छिपे मेहुल चोकसी ने कहा है कि उसे विश्वास था कि यहां की सरकार अपने नागरिकों की रक्षा करती है। चोकसी ने कहा कि मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है और किसी गड़बड़ी के लिए बैंक भी बराबर जिम्मेदार है। चोकसी ने कहा कि जो घोटाले की बात हो रही है उसके बारे में पूरी वित्तीय जानकारी नहीं हैं क्योंकि उसके अधिकारी ही ऐसे मामले संभालते रहे हैं।

चोकसी ने कहा कि पीएनबी से उसका दो दशक पुराना साथ रहा है। उसने कहा,'मेरा सबकुछ जब्त कर लिया गया है और मेरे पास देने के लिए कुछ बचा नहीं, वो मेरी संपत्ति बेचकर जिसे पैसा देना चाहें, दे सकते हैं क्योंकि मैं इस हालत में नहीं हूं कि कोई सेटलमेंट की बात करूं।'

इसके पहले सीबीआई ने कहा था कि चोकसी और नीरव मोदी ने बहुत ही सुनियोजित योजना बनाकर भारत से बाहर भागने का फैसला लिया था, जिस वजह से दोनों की भारत वापसी की राह मुश्किल हो रही है। हाल ही में सीबीआई ने इंटरपोल से गुजारिश की थी कि चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए। चोकसी ने आरोप लगाया था कि उसके खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित हैं, जिसका सीबीआई ने सख्त विरोध किया था।

ये भी पढ़ें: पेरिस में हमलावर ने लोगों पर चाकू से किया हमला, 7 घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+