रुपया धड़ाम, 93 पैसे की गिरावट के साथ 72.66 का हुआ एक डॉलर

मुंबई। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोमवार को रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 93 पैसे टूटकर 72.66 के स्तर पर जा पहुंचा है। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपए ने 72.18 प्रति डॉलर पर शुरुआत की थी और इसमें 93 पैसे की भारी गिरावट आई है। जबकि पिछले हफ्ते रुपया 71.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: PNB घोटाला: मेहुल चोकसी ने कहा, मुझे बलि का बकरा बनाया गया, मेरे पास देने को कुछ नहीं बचा

Indian rupee crosses 72 versus US dollar, Sensex falls over 100 points

वहीं, सेंसेक्स 395 की गिरावट के साथ 37,993.52 के स्तर पहुंच गया है। जबकि निफ्टी भी 11,500 से नीचे आ गया है और अभी 11,458 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

सुबह, सेंसेक्स में भी भारी गिरावट दर्ज की गई और ये 276 अंक फिसलकर 38,113.79 पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी 49.35 अंक कमजोर होकर 11,539.75 पर था। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 37,837.79 पर बंद हुआ था।

वहीं, रुपए की गिरावट की वजह से तेल कंपनियों को विदेशों से तेल आयात करने के लिए ज्यादा लागत चुकानी पड़ रही है, जबकि इसके कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और भी बढ़ोत्तरी होने की आशंका जताई जा रही है। बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, ऑयल एंड गैस और पावर सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट देखी जारी है।

रुपए की गिरावट की वजह से तेल कंपनियों को विदेशों से तेल आयात करने के लिए ज्यादा लागत चुकानी पड़ रही है, जबकि इसके कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और भी बढ़ोत्तरी होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: बढ़ती कीमतों के खिलाफ भारत बंद, फिर भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+