Bhandara app: आपके आसपास कहां हो रहा है भंडारा? अब ये ऐप देगा 'आलू-पूड़ी' की खबर
Bhandara App: आज के समय में सबकुछ डिजिटल है। हर चीज के लिए ऐप है। चाहे कैब बुलानी हो या खाना मंगाना हो, राशन, बैंक, फिटनेस हर चीज के लिए ऐप उपलब्ध है। ऐसे में भला भंडारा क्यों पीछे रहता।
जी हां, गली-मोहल्ले में होने वाले भंडारों की डिटेल्स देने वाला ऐप भी प्लेस्टोर पर मौजूद है। ऐप का नाम है 'Bhandara: अब भूखे नहीं रहोगे'. इस ऐप के जरिए आप अपने आस-पास चल रहे भंडारे, लंगर इत्यादि का पता लगा सकते हैं और इसी ऐप के जरिए लोकेशन ट्रेस करके भंडारे वाली जगह भी जा सकते हैं।

हालांकि, इस ऐप पर भी बहुत ज्यादा डाटा तो उपलब्ध नहीं है फिर भी कुछ हद तक ये लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है। अभी इसमें ज्यादा ऑप्शन नजर नहीं आते हैं। प्लेस्टोर पर उपलब्ध इस ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने नाम और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करना होगा, उसके बाद ही आप इस ऐप में आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि, इस ऐप की ऑथेंसिटी की गारंटी हम नहीं लेते हैं।
यह भी देखें: चर्चा में मुंबई एयरपोर्ट का ये डोसा, कीमत इतनी कि चांदी आ जाए! जानिये क्या है महंगा होने की वजह?
इस ऐप पर आस-पास के भंडारों की डिटेल्स उपलब्ध है। जहां यह भी बताया जाता है कि भंडारा कब से शुरू हो रहा है और कब तक चलेगा। अगर आपको उस एरिया के बारे में पूरी जानकारी नहीं है तो आप ऐप के जरिए ही उस लोकेशन को ट्रेस करके वहां पहुंच सकते हैं। ये ऐप गूगल मैप से जुड़ा हुआ है। इस ऐप में धर्म के हिसाब से भी भंडारे की डिटेल अपलोड करने का फीचर है।
यह भी देखें: दुनिया के टॉप 100 नाश्तों में शामिल छोले-भटूरे, 4 और व्यंजनों ने बनाई जगह, देखें लिस्ट
इसमें कम्युनिटी हब का फीचर भी है। जहां लोग एकदूसरे से जुड़ सकते हैं और कमेंट के माध्यम से अपनी बातें भी शेयर कर सकते हैं। यहां आपको यूजर्स के एक से बढ़कर एक कमेंट देखने को मिलेंगे। जो पढ़ कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आप भी प्लेस्टोर पर जा कर इस ऐप को चेकआउट कीजिए और देखिए आपके एरिया में भंडारे वाले आलू-पूरी कहां उपलब्ध हैं।
यह भी देखें: Ujjain news: महाकाल लोक में हाईजेनिक फूड स्ट्रीट 'प्रसादम', श्रद्धालुओं को कैसे मिलेगा इसका फायदा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications