Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चर्चा में मुंबई एयरपोर्ट का ये डोसा, कीमत इतनी कि चांदी आ जाए! जानिये क्या है महंगा होने की वजह?

Dosa worth 600 at Mumbai Airport: आपने एक से बढ़कर एक डोसा ट्राई किया होगा। पनीर डोसा, प्लेन डोसा, आलू डोसा, प्याज डोसा, चीज डोसा और भी न जाने कितनी डोसा वैरायटी मार्केट में मौजूद हैं। कितना भी अच्छा डोसा हो, उसकी कीमत 200 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती। मगर एक डोसा है, जिसकी कीमत देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।

इस डोसे को खाने के लिए आपको किसी दुकान या फिर होटल में जाने की कतई जरूरत नहीं है। बस किसी फ्लाइट का टिकट लीजिये और इस महंगे डोसे का लुत्फ उठाइये। अब आप सोच रहे होंगे कि इस डोसे में ऐसा क्या है, जो इसकी कीमत इतनी ज्यादा है और इसके चर्चे भी खूब हो रहे हैं।

Dosa worth rupees 600 at Mumbai airport

इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम यूजर शेफ डॉन इंडिया ने शेयर किया है। क्लिप में शेफ डोसा बनाते नजर आ रहे हैं। बाद में कैमरा रेस्तरां के कम्प्यूटरीकृत मेनू डिस्प्ले पर चला जाता है। छाछ के साथ एक मसाला डोसा की कीमत ₹ 600 है, लेकिन बेन खली डोसा की कीमत ₹ 620 है। अगर कोई ग्राहक अपने डोसे के साथ लस्सी या फिल्टर कॉफी पीना चाहता है, तो लागत और भी बढ़ जाती है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि मुंबई एयरपोर्ट पर सोना डोसा से भी सस्ता है।

शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 9.3 मिलियन और 1.8 लाख बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने कहा कि कुछ खास तो नहीं लग रहा है। वहीं कईयों ने डोसा को ओवररेटेड बताया है।

यहां देखें डोसे का वीडियो...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+