Ujjain news: महाकाल लोक में हाईजेनिक फूड स्ट्रीट 'प्रसादम', श्रद्धालुओं को कैसे मिलेगा इसका फायदा, जानिए

Ujjain में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन व उर्वरक मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया ने रविवार को उज्जैन में देश के प्रथम स्वस्थ, स्वच्छ, हाईजेनिक फूड स्ट्रीट प्रसादम का लोकार्पण किया।

175 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रसादम में 17 दुकानें रहेंगी। उज्जैन आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को श्रीअन्न मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हो सकेंगे। इसके साथ ही सीएम ने और भी कई सौगातें उज्जैन को दी हैं.

Ujjain

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 218.76 करोड़ के 187 कार्यों का रिमोट दबाकर भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया, जिसमें उज्जैन में हरसिद्धि चौराहे से महाराजवाड़ा तक होने वाले विकास कार्य, महाकाल मन्दिर स्थित नन्दी हॉल का सौंदर्यीकरण, हरिफाटक पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था का शिलान्यास भी शामिल है। इसमें प्रदेश की 36 स्वास्य्ष संस्थाओं का भूमिपूजन एवं 150 स्वास्य्प संस्थाओं का लोकार्पण शामिल है।

प्रसादम के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में विकास का कारवां लगातार चलता रहेगा, विकास कार्यों से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि 25 दिन पूर्व उन्होंने खुले में बिकने वाले मांस एवं मछली की दुकानों को हटाने के निर्देश दिये थे। प्रदेश में लगभग खुले में बिकने वाली मांस एवं मछली की ऐसी 25 हजार दुकानों को हटाया गया है।

उल्लेखनीय है कि, महाकाल लोक में देश का प्रथम स्वस्थ एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट (प्रसादम) एफएसएसएआई और स्मार्ट सिटी के द्वारा प्रारम्भ किया जायेगा। यहां स्ट्रीट फूड को बनाने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जायेगा। प्रसादम में स्ट्रीट फूड का हब बनेगा, जहां उज्जैन के स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुगण ले सकेंगे।

ये भी पढ़े- Ujjain news: महाकाल लोक में मिलेगा स्ट्रीट फूड (प्रसादम), इस तारीख को होगा उद्घाटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+