डिस्को लाइट्स के बीच गूंज रहे मंत्र-श्लोक, क्या है Gen Z का नया Bhajan Clubbing ट्रेंड, जिसका PM ने किया जिक्र
Bhajan Clubbing: सोशल मीडिया के दौर में जहां हर दिन नए ट्रेंड्स जन्म लेते हैं, वहीं भारतीय युवाओं (Gen Z) ने भक्ति और आधुनिकता के मिलन से एक अनोखा रास्ता निकाला है, जिसे "भजन क्लबिंग" (Bhajan Clubbing) कहा जा रहा है। यह नया कल्चर म्यूजिक, डांस और अध्यात्म का एक ऐसा हाइब्रिड मॉडल है, जो क्लब जैसी वाइब और लाइटिंग के बीच भगवान के भजनों और मंत्रों को पेश करता है।
आज का युवा पारंपरिक कीर्तन को एक नए 'फील-गुड' अनुभव के रूप में देख रहा है, जहां शोर-शराबे वाले पॉप गानों की जगह कृष्ण, शिव और राम के भजनों को मॉडर्न बीट्स के साथ एन्जॉय किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नैे 'मन की बात' में इस ट्रेंड की सराहना की है। यह अब केवल छोटे आयोजनों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बड़े शहरों के महंगे क्लबों और इवेंट स्पेस का हिस्सा बन चुका है।

क्या है भजन क्लबिंग? भक्ति का मॉडर्न अवतार
भजन क्लबिंग एक ऐसा अनुभव है जहां माहौल बिल्कुल किसी नाइट क्लब जैसा होता है-लेजर लाइट्स, पावरफुल साउंड सिस्टम और एक बड़ा सा डांस फ्लोर। लेकिन, यहां का अंतर संगीत में है। फिल्मी गानों या वेस्टर्न पॉप की जगह यहां प्राचीन श्लोकों, मंत्रों और भजनों को हाई-एनर्जी म्यूजिक बीट्स के साथ बजाया जाता है। युवा वर्ग इन भजनों पर झूमता है, जिससे उन्हें मानसिक शांति के साथ-साथ एक जबरदस्त शारीरिक ऊर्जा (High Energy) भी महसूस होती है।
प्रधानमंत्री मोदी और 'मन की बात' का जिक्र
इस ट्रेंड ने तब बड़ी सुर्खियां बटोरीं जब पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका जिक्र अपने कार्यक्रम में किया। उन्होंने कहा कि हमारे युवा भक्ति को अपने जीवन और अनुभव का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने खुशी जताई कि आज का मंच और रोशनी भले ही किसी रॉक कॉन्सर्ट जैसी हो, लेकिन वहां गूंजने वाला सुर हमारी संस्कृति और परंपरा का है।
वृंदावन से लेकर मुंबई तक, महानगरों में बढ़ता क्रेज
भजन क्लबिंग अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों का नया हॉटस्पॉट बन गया है। मथुरा और वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों पर भी ऐसे इवेंट्स युवाओं की भारी भीड़ जुटा रहे हैं। कई इवेंट आयोजक अब विशेष रूप से "Spiritual Night" या "Bhajan Raas" के नाम से टिकट बेच रहे हैं, जिनकी डिमांड काफी अधिक है।
बैंड 'केशवम्' और इस आइडिया की शुरुआत
इस ट्रेंड को लोकप्रिय बनाने का श्रेय मुख्य रूप से "केशवम्" (Keshavm) जैसे म्यूजिक बैंड्स को जाता है। इस बैंड ने भक्ति गीतों को एक नया और फ्रेश अंदाज दिया, जिसे युवाओं ने जन्माष्टमी और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों पर हाथों-हाथ लिया। इनके गानों के वायरल होने के बाद म्यूजिक ऐप्स पर भी डिवोशनल म्यूजिक की स्ट्रीमिंग में भारी उछाल देखा गया।
भजन क्लबिंग के फायदे
युवाओं के बीच इसके लोकप्रिय होने के पीछे कई मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारण हैं:
- तनाव कम होना: तेज बीट्स पर भजनों का उच्चारण तनाव और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है।
- सकारात्मक माहौल: यहां नशा या अश्लीलता नहीं होती, जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित अनुभव है।
- फिजिकल एक्टिविटी: डांस के जरिए युवाओं की एक्सरसाइज भी हो जाती है और वे अपनी जड़ों से भी जुड़े रहते हैं।
- पारिवारिक अनुभव: इसे बच्चों और बुजुर्गों के साथ भी एन्जॉय किया जा सकता है, जो पारंपरिक क्लबों में संभव नहीं है।
क्या है बुकिंग प्रक्रिया?
अगर आप भी इस अनुभव का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसकी जानकारी मुख्य रूप से इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स पर उपलब्ध रहती है। बुकमायशो (BookMyShow) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी अब भजन क्लबिंग के टिकट उपलब्ध होने लगे हैं। आयोजनों में भारी भीड़ को देखते हुए पहले से स्लॉट बुक करना एक समझदारी भरा फैसला माना जाता है।
ये भी पढ़ें: 'नितिन नबीन मेरे बॉस, मैं कार्यकर्ता', बीजेपी के नए अध्यक्ष Nitin Nabin की ताजपोशी पर PM मोदी का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications