'नितिन नबीन मेरे बॉस, मैं कार्यकर्ता', बीजेपी के नए अध्यक्ष Nitin Nabin की ताजपोशी पर PM मोदी का बड़ा बयान
PM Modi Hails New BJP President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इतिहास में 20 जनवरी 2026 का दिन एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता नितिन नबीन ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
44 वर्षीय नितिन नबीन को संगठन में उनके लंबे अनुभव, पांच बार के विधायक और बिहार सरकार में सफल मंत्री के रूप में उनके शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह सर्वोच्च पद दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें युवा ऊर्जा और संगठनात्मक अनुभव का एक बेहतरीन मेल बताते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में 'विकसित भारत' के संकल्प को नई गति मिलेगी।

नामांकन से ताजपोशी तक, कैसे चुने गए नितिन नबीन?
भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक और संगठनात्मक रही। चुनाव की नींव तब रखी गई जब देश के 36 में से 30 राज्यों के अध्यक्ष चुन लिए गए, जिससे अध्यक्ष चुनाव के लिए आवश्यक संख्या बल पूरा हो गया।
16 जनवरी 2026: चुनाव कार्यक्रम और मतदाता सूची जारी की गई।
19 जनवरी 2026: नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें नितिन नबीन के समर्थन में 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेताओं ने खुद उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जो पार्टी में उनके बढ़ते कद का प्रमाण है।
'नितिन नबीन मिलेनियल नेता हैं' - प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देशभर के करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से और अपनी ओर से, मैं सभी पूर्व अध्यक्षों को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूं..." उन्होंने आगे कहा, "नितिन नबीन जी भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। आज के युवाओं की भाषा में कहें तो नितिन जी खुद भी एक तरह से 'मिलेनियल' (Millennial) हैं।" पीएम ने कहा कि आज से नितिन नबीन मेरे बॉस हैं और मैं एक साधारण कार्यकर्ता।
पीएम ने आगे कहा, "अगले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह वह कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है, और यह होना निश्चित है। इस महत्वपूर्ण कालखंड की शुरुआत में, हमारे नितिन नबीन जी भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। आज के युवाओं की भाषा में कहें तो, नितिन जी स्वयं एक तरह से मिलेनियल हैं। वह उस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलावों को देखा है। वह उस पीढ़ी से हैं जिसने अपने बचपन में रेडियो से जानकारी प्राप्त की और आज एआई (AI) के सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। नितिन जी के पास युवा ऊर्जा और संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव, दोनों मौजूद हैं। यह हमारी पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए बहुत फायदेमंद होगा..."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भाजपा एक संस्कृति है। भाजपा एक परिवार है। यहां हमारे ऐसे रिश्ते हैं जो महज सदस्यता से कहीं ऊपर हैं। भाजपा एक ऐसी परंपरा है जो प्रक्रिया से चलती है, पद से नहीं। हमारे अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन हमारे आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है, लेकिन दिशा वही रहती है। भाजपा की आत्मा राष्ट्रीय है, क्योंकि हमारा जुड़ाव स्थानीय है। हमारी जड़ें मिट्टी में बहुत गहरी हैं। यही कारण है कि भाजपा क्षेत्रीय आकांक्षाओं को एक मंच प्रदान करती है। वह उन्हें राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं का आधार बनाती है, और इसीलिए आज देश के हर कोने से लोग भाजपा के साथ हैं, भाजपा से जुड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, जो कोई भी अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करना चाहता है, उसे भाजपा का प्रवेश द्वार सबसे अच्छा और सुरक्षित विकल्प लगता है।"
बिहार की राजनीति से राष्ट्रीय मंच तक का सफर
नितिन नबीन का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है। वह बिहार के बांकीपुर से लगातार विधायक रहे हैं और उन्होंने बहुत कम उम्र में राजनीति में कदम रखा था।
विधायक का सफर: उन्होंने पहली बार 2006 (पटना पश्चिम) में जीत हासिल की। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और हाल ही में 2025 के बिहार चुनाव में भी बांकीपुर सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित की।
मंत्री पद का अनुभव: बिहार सरकार में उन्होंने सड़क निर्माण, शहरी विकास, आवास और कानून जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार सफलतापूर्वक संभाला।
संगठन के मंझे हुए खिलाड़ी, छत्तीसगढ़ और सिक्किम का प्रभार
विधायक और मंत्री होने के साथ-साथ नितिन नबीन ने संगठन की बारीकियों को जमीन पर सीखा है। उन्हें छत्तीसगढ़ और सिक्किम जैसे राज्यों में भाजपा के संगठन को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी दी गई थी, जहां उन्होंने अपने रणनीतिक कौशल से पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। यही कारण है कि जेपी नड्डा के कार्यकाल के बाद पार्टी ने एक ऐसे युवा चेहरे को चुना जो अनुभव के साथ-साथ भविष्य की तकनीक और बदलावों को समझता हो।
ये भी पढ़ें: Nitin Nabin: 45 साल के नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी-शाह ने कैसे किया पसंद, इनसाइड स्टोरी
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications