जंजीर से बांधकर कुत्ते को बेरहमी से पीटने वाले युवकों पर होगा केस दर्ज, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बेंगलुरु, अक्टूबर 04। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बेजुबान जानवर की बेरहमी से पिटाई के मामले में पुलिस जल्द ही केस दर्ज करेगी। जानकारी के मुताबिक, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जल्द ही आधिकारिक रूप से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करेगी। आपको बता दें कि दो दिन से इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते की बड़ी बेरहमी से पिटाई की जा रही है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस अब पिटाई करने वाले दोनों युवकों पर केस दर्ज करेगी।

कुत्ते को जंजीर से बांध लाठी-डंडों से पीटा
यह घटना पूर्वी बेंगलुरु के मंजुनाथ लेआउट की थी और केआर पुरम पुलिस स्टेशन में इस घटना के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। बता दें कि वायरल वीडियो में दो युवक एक घर के अंदर कुत्ते को जंजीर से बांधकर बुरी तरह से पीटते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन युवकों के हाथों में मोटा सा डंडा और लाठी है। इस घटना के दौरान जब पड़ोसियों ने बीच-बचाव की कोशिश की थो उनसे भी इन युवकों ने हाथापाई की। इन युवकों ने वीडियो बना रहे शख्स को भी धक्का दे दिया।
पिटाई के बाद करहाते हुए दिखा कुत्ता
बताया जा रहा है कि यह कुत्ता उन युवकों पर भौंक रहा था, जिस वजह से नाराज होकर इन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही कुत्ते के मालिक को भी खूब सुनाया। वहीं बर्बर तरीके से पिटाई के बाद कुत्ते को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वीडियो में कुत्ते को बेरहमी से करहाते हुए भी देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया है कि कुत्ते का मालिक जल्द की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएगा।
बेंगलुरु में कुत्ते को मारी गई थी गोली
आपको बता दें कि कर्नाटक में कुत्तों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं पिछले कुछ दिनों के अंदर बहुत तेजी से बढ़ गई हैं। दो हफ्ते पहले बेंगलुरु में ही एक शख्स ने कुत्ते पर फायरिंग कर दी थी, जिसकी वजह से कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना में भी कुत्ता आरोपी शख्स के उपर भौंका था। यह घटना डोड्डाबल्लापुरा के माडागोंडानाहल्ली इलाके की थी। इस घटना को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications