Bengaluru Metro: येलो लाइन मेट्रो का घटेगा वेटिंग टाइम, यात्रियों को मिलने वाली है बड़ी राहत!
Bengaluru Metro: बेंगलुरु मेट्रो का वेटिंग टाइम पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा है। नम्मा मेट्रो की येलो लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दिसंबर से पीक ऑवर के दौरान यात्रियों को मेट्रो के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी महीने से छठी ट्रेन उपलब्ध होगी और वेटिंग टाइम 15 मिनट से घटकर 12 या 13 मिनट तक हो सकता है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, येलो लाइन पर ट्रेन सेवाएं दिसंबर से 12-13 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। यह सुधार नवंबर के आखिर तक छठी ट्रेनसेट के फ्लीट में जुड़ जाने के बाद संभव हो पाएगा। छठी ट्रेनसेट की पहली तीन बोगियां भेजी जा चुकी हैं।

Bengaluru Metro के लिए एक्स्ट्रा कोच डिस्पैच
- टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL) ने 17 नवंबर को नई ट्रेनसेट की पहली तीन बोगियों को डिस्पैच कर दिया है। बाकी तीन कोच कंपनी के पश्चिम बंगाल स्थित प्लांट से 19 नवंबर को भेजा जाएगा।
- सभी छह कोच लगभग 2,000 किलोमीटर की सड़क यात्रा तय करके 10 दिनों में हेब्बगोडी डिपो पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro: बेंगलुरु मेट्रो की ग्रीन लाइन अब तुमकुरु तक जाएगी, जानें किस इलाके के यात्रियों को होगा फायदा
- डिपो पहुंचने के बाद इंजीनियर कोचों को जोड़ेंगे और स्टैटिक चेक शुरू करेंगे। इसके बाद रात के समय मेनलाइन पर डायनेमिक ट्रायल चलाए जाएंगे।
- सभी परीक्षण समय पर पूरे होने पर यह ट्रेनसेट दिसंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह तक यात्री सेवा में उतर सकता है।
Bengaluru Metro के पीक ऑवर में कम होगा इंतजार
मेट्रो प्रशासन का कहना है कि छठी ट्रेन जुड़ने के बाद पीक ऑवर के दौरान यात्रियों की भीड़ कम होगी। नई ट्रेन मिलने के बाद फ्रीक्वेंसी को मौजूदा 15 मिनट से घटाकर लगभग 12-13 मिनट तक हो जाएगा। बीएमआरसीएल सुबह 6 बजे से पहले सेवा शुरू करने पर भी विचार कर रहा है। वर्तमान समय में 19.15 किलोमीटर लंबे आरवी रोड-बोम्मासंद्रा कॉरिडोर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलती है। दोपहर के समय एक अतिरिक्त ट्रेन बैकअप के रूप में तैयार रहती है।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Airport: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुआ LIVE अटैक! चाकू लेकर भागे शख्स का खौफनाक VIDEO वायरल
दिसंबर में आएंगी दो और ट्रेनसेट
- बीएमआरसीएल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बी.एल. यशवंत चव्हाण ने कहा, 'टीआरएसएल दो और ट्रेनसेट तैयार कर रहा है। इन्हें दिसंबर में शिप किया जाएगा।'
- बेंगलुरु मेट्रो प्रशासन ने बताया कि आठ ट्रेनसेट लाइन पर संचालन में होने पर पीक टाइम फ्रीक्वेंसी और बेहतर होकर करीब 10 मिनट होने की उम्मीद है।
- ये ट्रेनें सीआरआरसी नानजिंग पुझेन (चीन) के सब-कॉन्ट्रैक्ट में बना रहा है। इसे नम्मा मेट्रो के लिए 36 ट्रेनसेट निर्माण का 1578 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था।
Yellow Line बन गई है शहर की लाइफलाइन
येलो लाइन मेट्रो की शुरुआत इसी साल 11 अगस्त को हुई थी। बेंगलुरु की मेट्रो राइडरशिप को 10 लाख प्रतिदिन के पार पहुंचा दिया है। इसके बावजूद कई यात्री लंबी वेटिंग टाइम और सुबह देरी से सेवा शुरू होने से असंतुष्ट नजर आ रहे थे। बीते सोमवार सुबह कुछ यात्रियों ने आरवी रोड से निकलने वाली पहली ट्रेन को कुछ मिनटों के लिए रोककर सेवाएं जल्दी शुरू करने की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: Bengaluru News: बेंगलुरु में BSWML ने लागू किया सफाई का सख्त नियम, घर का कचरा न देने पर लगेगा तगड़ा जुर्माना












Click it and Unblock the Notifications