Bengaluru Metro: नम्मा मेट्रो की ग्रीन लाइन अब पहुंचेगी शहर के इस हिस्से तक, जानें कितना लगेगा समय और किराया?
Bengaluru Metro: बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMRCL) कम समय में लोगों के लिए परिवहन का वैकल्पिक माध्यम बन गया है। अब मेट्रो लाइन को शहर के बाहरी हिस्सों से जोड़ने के लिए काम चल रहा है। तुमकुरु तक कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में मेट्रो प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। लगभग 59.6 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित मेट्रो लिंक के लिए शनिवार को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए टेंडर जारी किया गया है। यह कॉरिडोर मौजूदा ग्रीन लाइन का विस्तार होगा, जो फिलहाल मदावर से सिल्क इंस्टिट्यूट के बीच चलती है।
अगर यह परियोजना लागू होती है, तो यह कर्नाटक की पहली इंटरसिटी मेट्रो लाइन होगी। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट पर कुछ महीने पहले ही काम शुरू हो गया था। राज्य सरकार ने मई में सौंपी गई रिपोर्ट को मंजूरी दी थी, जिसके बाद से काम चल रहा है।

Bengaluru Metro: क्या होगा ग्रीन लाइन के विस्तार में खास
- पहले इसे स्पेशल पर्पस व्हीकल मॉडल पर बनाने पर विचार किया गया था, जिसकी अनुमानित लागत ₹18,670 करोड़ थी। अब सरकार ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल को चुना है।
- बीएमआरसीएल के टेंडर में ₹4.5 लाख की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) रखी गई है। इच्छुक एजेंसियों को 20 नवंबर तक अपने आवेदन जमा करने होंगे। सलाहकार एजेंसी तय होने के बाद डीपीआर तैयार होने में लगभग 4-5 महीने लगने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Power Cut: बेंगलुरू में इस तारीख को रहेगा पॉवर कट, 50 से ज़्यादा इलाकों में बिजली गुल रहेगी
Bengaluru Metro को तुमकुरु तक जोड़ने की हो रही थी मांग
तुमकुरु एक उभरते हुए औद्योगिक केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में व्यापार जगत, जनप्रतिनिधि और सरकारी विभाग लंबे समय से बेहतर सार्वजनिक परिवहन की मांग कर रहे थे। सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रूट पर प्रति घंटे प्रति दिशा लगभग 15,000 यात्री मेट्रो का उपयोग कर सकते हैं। इस रूट में 25 एलिवेटेड स्टेशन होने का अनुमान है। प्रस्तावित रूट की शुरुआत मदावर के बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन सेंटर (BIEC) से होगी। यह लाइन नेलमंगला, डबासपेट और क्याथसंद्र जैसे प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए तुमकुरु पहुंचेगी। इस पूरे कॉरिडोर में 25 एलिवेटेड स्टेशन शामिल किए जाएंगे।
यात्रा समय में होगी बचत
फिलहाल बेंगलुरु से तुमकुरु सड़क मार्ग से पहुंचने में ट्रैफिक के अनुसार लगभग दो घंटे लग जाते हैं। रेलवे से यात्रा तेज होती है, लेकिन ट्रेनों की सीमित संख्या एक बड़ी समस्या है। मेट्रो की 4-5 मिनट की फ्रीक्वेंसी इस गैप को खत्म करने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Airport: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुआ LIVE अटैक! चाकू लेकर भागे शख्स का खौफनाक VIDEO वायरल












Click it and Unblock the Notifications