Bengaluru Airport: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुआ LIVE अटैक! चाकू लेकर भागे शख्स का खौफनाक VIDEO वायरल

Bengaluru Airport: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) से एक डराने वाली घटना सामने आई हैा। एयरपोर्ट पर रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स ने दो टैक्सी ड्राइवरों पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया।

हालांकि, ड्यूटी पर तैनात CISF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर को तुरंत काबू कर लिया, जिससे एक बड़ा अपराध होने से टल गया।

man carrying knife

घटना और आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान सोहेल अहमद के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना रविवार देर रात की है, जब टर्मिनल 1 के आगमन (Arrival) लेन के पास आरोपी और दो टैक्सी ड्राइवरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि अहमद ने कथित तौर पर चाकू निकालकर ड्राइवरों पर हमला करने की कोशिश की।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।'

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर वायरल हो रहा है, जिसमें सोहेल अहमद को एक लंबा चाकू लेकर टैक्सी ड्राइवरों की तरफ भागते हुए देखा जा सकता है। CISF ने खुद 'X' पर वीडियो शेयर करते हुए इस घटना की जानकारी दी।

CISF ने बताया कि, '16 नवंबर की आधी रात के आसपास, एक व्यक्ति ने लंबे चाकू के साथ बेंगलुरु एयरपोर्ट के T1 आगमन क्षेत्र में दो टैक्सी ड्राइवरों पर हमला करने का प्रयास किया। ASI/Exe सुनील कुमार और उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई की, हमलावर को काबू किया और चाकू बरामद किया, जिससे यात्रियों या कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।' सुरक्षा बल ने यह भी पुष्टि की कि त्वरित हस्तक्षेप के कारण एक बड़ा अपराध टल गया।

पुरानी रंजिश में हुआ हमला
CISF ने आगे जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी ने यह कृत्य पुरानी रंजिश के चलते प्रतिशोध में किया था। CISF ने आरोपी और घटना में शामिल सभी लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए तुरंत KIA पुलिस को सौंप दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+