Bengal Krishak Bandhu 2026: बजट से नाखुश ममता बनर्जी चुनावी साल में किसानों को देंगी तोहफा?
Bengal Krishak Bandhu 2026: पश्चिम बंगाल में इस साल चुनाव होने वाले हैं और आम बजट के बाद सरकारी योजनाओं को लेकर चर्चा का दौर है। सीएम ममता बनर्जी ने साफ कहा है कि बजट में केंद्र सरकार ने बंगाल की अनदेखी की है। किसानों और युवाओं को कुछ नहीं मिला। अब सवाल उठ रहे हैं कि प्रदेश सरकार की प्रमुख किसान कल्याण योजना 'कृषक बंधु' की सहायता राशि बढ़ाई जाएगी या नहीं?
राज्य सरकार की इस योजना के तहत जिन किसानों के पास एक एकड़ या उससे अधिक जमीन है, उन्हें सालाना 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। एक एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को आनुपातिक आधार पर न्यूनतम 4,000 रुपये प्रति वर्ष मिलते हैं। यह राशि खरीफ और रबी सीजन में दो किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

Bengal Krishak Bandhu 2026: 60 साल तक के किसानों को मिलेगा लाभ
- 'कृषक बंधु' योजना में मृत्यु लाभ कवर भी है। अगर 18 से 60 वर्ष की उम्र के किसी पंजीकृत किसान की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता मिलती है।
- इस योजना का लाभ केवल भू-स्वामी किसानों को ही नहीं, बल्कि बटाईदारों को भी मिलता है, बशर्ते उनके पास वैध दस्तावेज मौजूद हों।
- सालाना 10,000 रुपये की इस सहायता राशि को बढ़ाने का दबाव ममता बनर्जी पर है। हालांकि, बजट में बंगाल को अतिरिक्त आवंटन नहीं मिलने से वह नाराज हैं। अब देखना है कि चुनावी साल में वह क्या फैसला लेती हैं।
Bengal Krishak Bandhu 2026 Update: लाभ के लिए पंजीकरण जरूरी
इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए राज्य सरकार ने 'दुवारे सरकार' शिविरों और ब्लॉक कृषि कार्यालयों के माध्यम से सरल व्यवस्था बनाई है। आरओआर पर्चा, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों से किसान आसानी से आवेदन कर सकते हैं। सफल पंजीकरण के बाद हर किसान को यूनिक KB-ID मिलती है, जो फसल बीमा जैसी अन्य योजनाओं से जोड़ने में मददगार है। सरकार अब इस योजना को 'बांग्ला शस्य बीमा' के साथ एकीकृत कर रही है, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को बिना देरी मुआवजा मिल सके।
Bengal Election से पहले हो सकता है बड़ा ऐलान
चुनावी माहौल और हालिया केंद्रीय बजट के बाद किसानों को उम्मीद है कि राज्य सरकार सहायता राशि को बढ़ाकर 12,000 रुपये तक कर सकती है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। बता दें कि देश भर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 6,000 की सालाना सहायता राशि मिलती है।
-
Suvendu Adhikari Net Worth: नंदीग्राम से पर्चा भरते ही चर्चा में शुभेंदु अधिकारी, कितनी है उनकी कुल संपत्ति? -
Bengal Election 2026: ‘दीदी को कह दो बाय-बाय’ नंदीग्राम में अमित शाह का हमला, 15 दिन तक बंगाल में जमाएंगे डेरा -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Bengal Election: BJP की चौथी लिस्ट में बड़ा ट्विस्ट! 13 नामों का ऐलान, एक सीट पर बदला उम्मीदवार, पूरी लिस्ट -
Bengal Chunav 2026: ममता बनर्जी ने EC को लिखा लेटर, कहा-‘BJP कर रही वोटर हाईजैकिंग’, फर्जी नाम जोड़ने की साजिश -
West Bengal Polls 2026: 'स्टूडेंट बनना चाहता हूं', क्यों भाजपा में शामिल हुए Leander Paes? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications