Bengal election:ममता बनर्जी की मुश्किल बढ़ी, MLA सिद्दीकुल्लाह चौधरी का मंगलकोट से चुनाव लड़ने से इनकार
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले ममता बनर्जी की परेशानी और बढ़ गई है। अब पार्टी के प्रभावशाली मुस्लिम विधायक सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने अपनी मंगलकोट सीट से दोबारा चुनाव लड़ने से हाथ खड़े कर दिए हैं। सिद्दीकुल्लाह चौधरी नंदीग्राम भूमि-अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के एक प्रमुख चेहरा थे,लेकिन इसबार वो पूर्वी बर्दवान जिले की अपनी मंगलकोट सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उन्होंने उस सीट से चुनाव नहीं लड़ने के कारणों की जानकारी मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो तक भी पहुंचा दी है।
Recommended Video

ममता के विधायक क्यों नहीं लड़ना चाहते चुनाव?
चौधरी ने मंगलकोट सीट से दोबारा चुनाव लड़ने से इनकार करने की वजह पार्टी के जिला नेतृत्व का 'उदासीन बर्ताव' और वहां पार्टी के 'असंगठनात्मक तरीके से काम करने' और 'शिष्टाचार की कमी' बताया है। उन्होंने अपने फैसले के बारे में कहा है, 'मैंने अपनी पार्टी के जिला नेतृत्व की कमजोरी के बारे में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को सबकुछ बता दिया है। मुझे लगता है कि जिले के कुछ पार्टी नेता इस कठिन चुनाव में उस तरह से काम नहीं कर रहे हैं, जैसा कि उन्हें करना चाहिए। ' ठीक चुनाव से पहले चौधरी का कहना है कि वो बर्दवान के भूमिपुत्र हैं और कमजोर नेतृत्व के चलते वह जिले को विकास के पथ पर पिछड़ता देख आंख मूंदे नहीं रह सकते। 'इसलिए मैंने फैसला किया है इसबार मंगलकोट से चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैंने अपनी पार्टी चीफ को पहले ही अपना फैसला बता दिया है।'
कांग्रेस से टीएमसी में आए थे चौधरी
2016 के विधानसभा चुनाव में सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने इसी सीट से सीपीएम के साहजहां चौधरी के करीब 12,000 वोटों से हराया था। तब ममता ने उन्हें मंत्री बनाया था और जन संचार, पुस्तकालय और संसदीय कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार दिया था। ये 1984 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे और 2014 में टीएमसी में आकर बशीरहाट संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। वैसे 'दीदी' के लिए राहत की बात ये हो सकती है कि पार्टी के बाकी नेताओं की तरह इन्होंने दूसरे नेताओं से परेशानी की वजह से पार्टी छोड़ने का फैसला नहीं किया है, जैसे कि पिछले कुछ समय से कई नेता टीएमसी को टाटा कह चुके हैं और उनमें से अधिकतर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications