पैसेंजर ट्रेन में मिली महिला की सिर कटी लाश, 20 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पड़ा था सिर
ओडिशा के पुरी स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन के शौचालय में महिला कि सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बुधवार को ट्रेन के शौचालय में महिला का शव पड़ा मिला, जिसमें से सिर गायब था। छानबीन पर महिला का सिर पुरी से 20 किलोमीटर दूर डेलंगा के रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस को महिला की हत्या का शक है।
पुरी। ओडिशा के पुरी स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन के शौचालय में महिला कि सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बुधवार को ट्रेन के शौचालय में महिला का शव पड़ा मिला, जिसमें से सिर गायब था। छानबीन पर महिला का सिर पुरी से 20 किलोमीटर दूर डेलंगा के रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस को महिला की हत्या का शक है।
पुरी स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन में महिला की सिर कटी लाश मिली। बुधवार सुबह 6:30 बजे इस पैसेंजर ट्रेन को 8 नंबर प्लैटफॉर्म से रवाना होना था। जब ट्रेन में यात्रियों ने चढ़ना शुरू किया तो उन्होंने शौचालय में महिला की लाश देखी। तुरंत रेलवे पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या महिला के कत्ल से पहले उसके साथ बलात्कार भी हुआ था। रेलवे सुरक्षा बल के पुलिस अधिकारी गगन दास ने बताया, 'हमें सुबह-सुबह फोन आया। महिला की लाश ट्रेन के शौचालय में पड़ी हुई थी। महिला की उम्र 40 के आसपास हो सकती है। उसकी पहचान के बारे में पता लगाया जा रहा है।'
ये भी पढ़ें: विदाई के बाद पत्नी को जेसीबी मशीन में घर ले गया शख्स