विदाई के बाद पत्नी को जेसीबी मशीन में घर ले गया शख्स
अक्सर दूल्हा शादी के बाद अपनी पत्नी को कार या रथ में घर लेकर जाता है, लेकिन इस दूल्हे ने तो सभी को फेल कर दिया है। कर्नाटक के पुट्टूर में एक दूल्हा अपनी पत्नी को जेसीबी मशीन में बिठाकर घर ले गया।
बेंगलुरू। अक्सर दूल्हा शादी के बाद अपनी पत्नी को कार या रथ में घर लेकर जाता है, लेकिन इस दूल्हे ने तो सभी को फेल कर दिया है। कर्नाटक के पुट्टूर में एक दूल्हा अपनी पत्नी को जेसीबी मशीन में बिठाकर घर ले गया। चेतन नाम का दूल्हा जेसीबी मशीन चलाता है और इसलिए उसने अपनी दुल्हन को जेसीबी मशीन में ही ले जाने का फैसला किया।
कर्नाटक के पुट्टूर के संत्यार गांव में एक दुल्हन की विदाई देखने लायक रही। अक्सर लोगों ने दुल्हन को कार में विदा होते देखा है, लेकिन यहां एक दुल्हन जेसीबी मशीन में विदा हुई। सोमवार को जेसीबी मशीन चलाने वाले चेतन की शादी हुई। शादी के बाद वो अपनी पत्नी को जेसीबी मशीन में बिठाकर घर ले गया।
चेतन ने पहले ही अपने दोस्तों को बोल दिया था कि वो उसकी जेसीबी मशीन को सजाकर शादी में पहुंच जाएं। विदाई के बाद चेतन ने अपनी पत्नी को मशीन में बिठाया और फिर चल पडा। कुछ दूरी तक उसने खुद मशीन को ड्राइव किया, फिर अपने दोस्त को कमान सौंप पत्नी के साथ मशीन की बकेट में बैठ गया। इस विदाई के चर्चे दूर-दूर तक हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की बात सुन इस कांग्रेस कार्यकर्ता ने खोली पकौड़े की दुकान, चल पड़ा 'बिजनेस'