PM Modi Visit Plan: बिहार-बंगाल में PM मोदी 22 अगस्त को कहां-कहां करेंगे शिरकत? जानें पूरा शेड्यूल?
PM Modi Bihar Kolkata Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें बिहार के बेगूसराय में गंगा पर बना एशिया का सबसे चौड़ा औंटा-सिमरिया पुल, बक्सर थर्मल पावर प्लांट, मुजफ्फरपुर कैंसर अस्पताल और कोलकाता की नई मेट्रो सेवाएं शामिल हैं।
ये परियोजनाएं आने वाले समय में बिहार की तस्वीर बदल सकती हैं। कुल मिलाकर 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का तोहफा बिहार की जनता को मिलेगा।

गया से होगी शुरुआत
प्रधानमंत्री का यह दौरा सुबह गया से शुरू होगा। यहां वे लगभग 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और जनता को संबोधित करेंगे।
औंटा-सिमरिया पुल से खुलेगा विकास का नया रास्ता
- इस दौरे की सबसे बड़ी सौगात गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन होगा।
- इस 6 लेन पुल की लागत 1,870 करोड़ रुपये है।
- पुल की लंबाई 1.86 किमी है, जबकि एप्रोच रोड सहित इसकी कुल लंबाई 8.15 किमी तक फैली है।
- पुल की चौड़ाई 34 मीटर है, जो इसे एशिया का सबसे चौड़ा पुल बनाती है।
- यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ेगा, जिससे कई जिलों की दूरी 100 किमी तक घट जाएगी और यात्रा समय लगभग डेढ़ घंटे कम होगा।
- पुल को मजबूती देने के लिए Push Box Method, Gabbion Wall और PVD जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।
- पुल के दोनों छोर पर आधुनिक रोटरी और हरियाली युक्त पार्क विकसित किए गए हैं।
- यह पुल न केवल बिहार बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों के उद्योग और व्यापार के लिए भी गेमचेंजर साबित होगा। प्रधानमंत्री ने 2017 में इसकी आधारशिला रखी थी और अब यह जनता को समर्पित होने जा रहा है।
ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास में भी नई सौगातें
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल सड़क और पुल ही नहीं, बल्कि ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास की भी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
- बक्सर थर्मल पावर प्लांट (6,880 करोड़ रुपये) - बिहार की बिजली ज़रूरतों को पूरा करेगा और अतिरिक्त बिजली उत्पादन से राज्य को बड़ा फायदा होगा।
- मुजफ्फरपुर कैंसर अस्पताल - यहां मरीजों को आधुनिक उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
- मुंगेर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (520 करोड़ रुपये) - गंगा को प्रदूषण से बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
- 1,260 करोड़ रुपये की शहरी परियोजनाएं - बिहार के शहरों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेंगी।
- प्रधानमंत्री आवास योजना - इस योजना के तहत हजारों लाभार्थियों को अपने घर मिलेंगे।
कोलकाता को देंगे बड़ी सौगात
बिहार के बाद प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम कोलकाता में होगा। यहां वे लगभग 5,200 करोड़ रुपये की मेट्रो और अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी खुद मेट्रो की सवारी करेंगे।
नई मेट्रो सेवाओं से यात्रा समय घटेगा और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।
वे 7.2 किमी लंबे कोना एक्सप्रेसवे (1,200 करोड़ रुपये) की आधारशिला भी रखेंगे, जिससे हावड़ा और कोलकाता के बीच यातायात सुगम होगा।
ये भी पढ़ें Bihar: 'बैलवा बेलगाम घूम रहा है', बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर क्यों भड़के तेजप्रताप यादव?
चुनावी मौसम में बड़ा संदेश
बिहार और पश्चिम बंगाल दोनों ही राज्य राजनीतिक दृष्टि से अहम माने जाते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राजनीतिक संदेश भी देता है। विशेष पैकेज के तहत शुरू हुई योजनाओं को अब जमीन पर उतारकर प्रधानमंत्री मोदी जनता को यह दिखाना चाह रहे हैं कि विकास के वादे पूरे किए जा रहे हैं।
ये भी पढे़ं Shashi Tharoor ने नेताओं को दी कृष्ण से सीखने की सलाह, दिग्गी राजा ने PM Modi का नाम लेकर कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications