Bihar: 'बैलवा बेलगाम घूम रहा है', बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर क्यों भड़के तेजप्रताप यादव?
Tej Pratap Yadav attack on Bhai Birendra: बिहार में राजद में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेजप्रताप यादव अब पूरी तरह तेजस्वी यादव से आर-पार के मूड में हैं। उन्होंने अपने ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई बीरेंद्र पर जमकर हमला किया और उन्हें पार्टी व परिवार से बाहर करने के लिए जिम्मेदार बताया।
तेजप्रताप ने जनता से अपील की कि बैलवा को नाथने का काम करें, जैसे कृष्ण भगवान ने कालिया नाग को नाथा था। उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है और मनेर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है।

तेजप्रताप यादव ने क्या कहा?
पटना में सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा कि, 'बैलवा बेलगाम घूम रहा है। उसको आप लोग नाथने का काम कीजिए। जैसे कृष्ण भगवान ने कालिया नाग को नाथा था, उसी तरह मनेर की महान जनता बैलवा को नाथने का काम करेगी।' उन्होंने कहा कि, 'बैलवा ने मुझे संगठन से बाहर करवा दिया, संगठन से बाहर करवा सकता है लेकिन जनता के दिल से नहीं निकाल सकता। जनता के दिल में जो डेरा बना लिया है, वह बिहार के दिल में भी जगह बना लिया है।'
तेजस्वी के करीबी नेताओं पर हमलावर हैं तेजप्रताप
बिहार में राजद में गहमागहमी बढ़ती जा रही है। तेजप्रताप यादव अब तेजस्वी यादव और उनके करीबी नेताओं पर लगातार हमलावर हैं। पार्टी के अंदर और बाहर उनकी टिप्पणियों ने हलचल मचा दी है, और राजनीतिक गलियारों में इसकी खूब चर्चा हो रही है। तेजप्रताप का रुख स्पष्ट रूप से तीखा और चुनौतीपूर्ण दिख रहा है, जिससे राजद के अंदरूनी समीकरणों पर असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है।
ऑडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए थे भाई बीरेंद्र
राजद विधायक भाई बीरेंद्र चर्चा में आ गए हैं, जब उनके और पंचायत सचिव संदीप कुमार के बीच की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला उनके विधानसभा क्षेत्र के एक परिवार के सदस्य के मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ा है। विधायक ने पंचायत सचिव को कॉल किया, लेकिन जब सचिव ने कॉल उठाई, तो उन्होंने पहले विधायक को पहचानने से इनकार कर दिया। नाराज होकर भाई बीरेंद्र ने कहा, 'तुम मुझे नहीं पहचानते हो? मुझे पूरा हिंदुस्तान जानता है।'
इस पर दोनों के बीच बहस तेज हो गई। सचिव ने शांति बनाए रखते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता था, विधायक जी। आप बताइए, क्या काम है?' इसके बाद विधायक ने आवेदन का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। बातचीत के दौरान भाई बीरेंद्र ने दोबारा सख्त लहजे में बात की, जिस पर सचिव ने आपत्ति जताई और कहा कि, 'अगर आप सही से बात नहीं करेंगे, तो हम भी वैसे ही बात करेंगे।' ऑडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।
ये भी पढ़ें Bihar Chunav: हो गया खुलासा तेज प्रताप यादव किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव? नए दल को दी चुनाव आयोग ने मान्यता












Click it and Unblock the Notifications