स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों को है इस शख्स की तलाश

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), इंटेलीजेंस ब्यूरो ( आईबी ) और कुछ राज्यों की एंटी टेररिज़म स्क्वाड उस शख्स की तलाश में हैं जिसे बीते दिनों बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए हमलों के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार माना जा रहा है।

यह है वो शख्स

शख्स का नाम है अबु इब्राहिम अल-हनीफ उर्फ तमीम चौधरी। यह शख्स इस्लामिक स्टेट की बांग्लादेश इकाई का मुखिया है और 1 जुलाई को बांग्लादेश में हुए हमलों के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। अबु इब्रामहिम बांग्लादेशी मूल का कनैडियन निवासी है।

बांग्लादेश से मिली सूचना के आधार पर 35 वर्षीय अबु इब्राहिम ढाका हमले से पहले भारत भेजा जा चुका है। खुफिय अधिकारियों ने अबु इब्राहिम की फोटो और अन्य जानकारियां पश्चिम बंगाल, असम सहित उन अन्य राज्यों को भेजी है जिनकी सीमा बांग्लादेश की सीमा से मिलती है।

बांग्लादेश ने भेजी है गुप्त सूचना

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बांग्लादेश ने कुछ गुप्त जानकारियां साझा की है, लेकिन यदि चौधरी यहां है तो वह पकड़ लिया जाएगा। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लदेश ( जेएमबी ) के आतंकी और इसमें शामिल होने की इच्छा रखने वाले लोगों ने हाल ही में प्रशिक्षण शिविरों , धार्मिक कक्षाओं में भाग लिया था या फिर उन्होंने आसानी के लिए भारत में शरण ले रखी है थी। हालाकिं 2014-15 के दौरान जेएमबी पर एनआईए और स्थानीय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद इसके कुछ सदस्य भूमिगत हो गए।

एक और आतंकी की है तलाश

चौधरी को बंगाल क्षेत्र में खिलाफत पैदा करने के लिए बुलाया गया था। आईएसआईएस की पत्रिका दबीक के 14 वें अंक में चौधरी ने लिखा था कि 'बंगाल में जिहाद का मजबूत आधार हमें भारत पर गुरिल्ला हमलों के लिए मददगार साबित होगा।'

सुरक्षा एजेंसियां जेएमबी के ही एक अन्य नेता मोहम्मद सुलेमाम की तलाश कर रही हैं जो बीते दिनों गिरफ्तार हुए आईएसआईएस रिक्रूट मोहम्मद मसीउद्दीन उर्फ अबु मूसा का काम संभालता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+