आईएसआईएस के 83 पेट्रोल टैंकों को अमेरिका ने बम से उड़ाया
वाशिंग्टन। अमेरिका ने सीरिया में एक के बाद एक बम गिराकर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के 83 पेट्रोल के टैंकों को बम से उड़ा दिया है। अमेरिकी सेना ने बारी जारी करते हुए बताया कि अमेरिकी वायुसेना ने पूर्वी सीरिया में बम गिराकर इन पेट्रोल के टैंकों को तबाह कर दिया है।

पेंटागन के प्रवक्ता मैथ्यू ऐलन ने बताया कि इन टैंकों पर बमबारी कई एयरक्रॉफ्ट ने की। ऐलन ने बताया कि रविवार शाम को इराक के बॉर्डर के पास ऐज्जॉर प्रांत में अल्बू कमाल के पास सेना ने यह कार्रवाई की।
आईएस की पूरी अर्थव्यवस्था को तोड़ने का प्रयास
आपको बताते चले कि आईएसआईएस तेल कुओं पर कब्जा करके सीरिया और दुनिया के अन्य देशों में अपना प्रचार-प्रसार कर रहा है। अमेरिकी सेना के मुताबिक टिडल वेव-2 आॅपरेशन के जरिए आईएस की पूरी अर्थव्यवस्था को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐलन ने बताया कि हमारा मकसद है कि आईएस का फंड पूरी तरह से खत्म हो जाए जिससे उसके आतंकी संगठन को खत्म किया जा सके।

आॅपरेशन टिडल वेव-2 नाम अमेरिकी सेना ने विश्व युद्ध-2 के नाम पर रखा है। दूसरे विश्च युद्ध में आॅयल रिफाइनरी पर अमेरिकी सेना ने ऐसे ही बमबारी की थी। अमेरिका के नेतृत्व में कई देशों की सेनाएं आईएस के तेल कुओं और टैंकों का नष्ट करने में जुटी हुई हैं।
पिछले साल भी आएस की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने के लिए अमेरिकी और अन्य देशों की सेनाओं ने 400 से ज्यादा आईएस के तेल के टैंकों को नष्ट कर दिया था।
पेंटागन के प्रवक्ता ने बताया कि इन तेल टैंकों को नष्ट करने के पहले टैंकों के ड्राइवर को चेतावनी भी जारी की जाती है कि वो टैंक न चलाएं। इसके लिए अमेरिका वहां पर पैंफेलेट गिराता है।












Click it and Unblock the Notifications