बेयर ग्रिल्स का दावा- Man vs Wild के पीएम मोदी वाले एपिसोड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

नई दिल्ली। डिस्कवरी चैनल पर 'मैन वर्सेज वाइल्ड' शो का प्रसारण 12 अगस्त रात 9 बजे किया गया था। हमेशा प्रसारित होने वाला ये शो इस बार खास था क्योंकि इस सो में होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एडवेंचर करते नजर आए थे। इस शो की शूटिंग कॉर्बेट नेशनल पार्क में हुई है। इस शो को दुनिया के 180 से अधिक देशों में दिखाया गया। इस एपिसोड को लेकर हाल ही में जो बेयर ग्रिल्स ने कहा वह शानदार था। दरअसल ग्रिल्स ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि 3.6 बिलीयन लोगों तक अपनी छाप छोड़ने के साथ ये आधिकारिक रूप से सबसे अधिक ट्रेंड करने वाला टीवी ईवेंट बन गया है। (सुपर बाउल 53 के 3.4 बिलीयन के रिकॉर्ड को इसने पीछे छोड़ दिया। इसे देखने वालों का बहुत बहुत शुक्रिया।

bear grylls claims that man vs wild episode with pm modi is most trending

प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा था कि, 'वर्षों से, मैं प्रकृति के बीच, पहाड़ों और जंगलों में रहा हूं। इन वर्षों का मेरे जीवन पर स्थायी प्रभाव है। इसलिए जब मुझे राजनीति से परे जीवन पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम के बारे में पूछा गया और वह भी प्रकृति के बीच में, तो मैं इसमें भाग लेने के इच्छुक और अंतर्विष्ट दोनों था। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये शो एक अच्छा मौका था विश्व को भारत के समृद्ध पर्यावरणऔर पर्यावरण संरक्षण के महत्व और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने पर तनाव के बारे में बताने का। एक बार फिर मुझे प्रकृति और जंगल के बीच वक्त बिताकर अच्छा लगा। इस बार बेयर के साथ। इस कार्यक्रम के पूरे एपिसोड में पीएम मोदी ने अपने बचपन की बातें की और बताया कि किस तरह उन्होंने हिमालय में लंबा समय बिताया। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति से घबराना नहीं चाहिए क्योंकि जब हम ऐसा सोचने लगते हैं तो मुसीबत बढ़ती है।

पीएम ने बताया कि उनका बचपन बड़ी गरीबी में बीता। वह गुजरात में अपने माता-पिता समेत पूरे परिवार के साथ रहते थे। गरीबी के कारण उनके पास नहाने और कपड़े धोने के साबुन के भी पैसे नहीं होते थे। ऐसे में वो नहाने के लिए समुद्र के किनारे सूख जाने वाली नमक की पर्त को ले आते थे। वहीं शो के दौरान पीएम मोदी को जब बेयर ग्रिल्स को भाला देते हुए कहा कि जब कोई जानवर दिखे को उसे भाले से मार दीजिएगा। इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि किसी की जान लेना हमारे संस्कार में नहीं है।

यह भी पढ़ें- Man Vs Wild: बेयर ग्रिल्स के साथ पीएम मोदी का एडवेंचर,बताया कैसे बीता उनका बचपन?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+