Man Vs Wild: बेयर ग्रिल्स के साथ पीएम मोदी का एडवेंचर,बताया कैसे बीता उनका बचपन?

नई दिल्ली। डिस्कवरी चैनल (Discovery Channel) पर 'मैन वर्सेज वाइल्ड' शो (Man vs Wild) का प्रसारण रात 9 बजे किया गया। दुनियाभर के लोगों को इस एपिसोड का इंतजार था। इंतजार इसलिए क्योंकि इस सो में होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एडवेंचर करते नजर आते। इस शो की शूटिंग कॉर्बेट नेशनल पार्क में हुई है। इस शो को दुनिया के 180 से अधिक देशों में दिखाया गया।

 PM Modi With Bear Grylls in Man Vs Wild on Discovery Channel, PM Modi reveal about his childhood.

इस शो में पीएम मोदी खास मेहमान बनकर शरीक हुए। उन्होंने शो में अपने बचपन से जुड़े कई किस्सों का ज़िक्र किया और बताया कि उनका बतपन कैसे बीता। पीएम ने बताया कि उनका बचपन बड़ी गरीबी में बीता। वह गुजरात में अपने माता-पिता समेत पूरे परिवार के साथ रहते थे। गरीबी के कारण उनके पास नहाने और कपड़े धोने के साबुन के भी पैसे नहीं होते थे। ऐसे में वो नहाने के लिए समुद्र के किनारे सूख जाने वाली नमक की पर्त को ले आते थे।

इस पर्त का इस्तेमाल वो कपड़े धोने के लिए करते थे। इसपर बेयर ग्रिल्स ने पूछा कि किस तरह वह नहाने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे। पीएम मोदी ने उनके सवाल के जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह उन परतों कों पानी में गर्म करके उसका इस्तेमाल नहाने के लिए करते थे। इसके बाद बेयर ग्रिल्स ने उनसे पूछा कि वो कपड़े कैसे इस्त्री करते थे, जिसपर पीएम मोदी ने कहा कि वो गर्म कोयले को एक तांबे के बर्तन में रखकर उसी से अपने कपड़ों को इस्त्री करते है।

वहीं शो के दौरान पीएम मोदी को जब बेयर ग्रिल्स को भाला देते हुए कहा कि जब कोई जानवर दिखे को उसे भाले से मार दीजिएगा। इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि किसी की जान लेना हमारे संस्कार में नहीं है। शो के शुरुआत से पहले डिस्कवरी चैनल के एक ट्वीट को पीएमओ ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि बियर ग्रिल्स के साथ स्पेशल मैन वर्सेस वाइल्ड शो को टीवी पर कहां-कहां देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+