सरकार ने की BBC के रिपोर्टर को ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश
ब्रिटिश समाचार संस्था BBC के रिपोर्टर जस्टिन रोवाल्ट को सरकार ने ब्लैक लिस्टेड करने की सिफारिश की है।
BBC की डॉक्यूमेंट्री Killing For Conservation, में हालात को 'अंधेरे रहस्य' नाम देते हुए इसकी पड़ताल की गई है कि किस तरह से अवैध शिकार के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है। डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि वन रक्षकों को शूट एंड किल का अधिकार दिया गया है।

ये है डॉक्यूमेंट्री में...
BBC की डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि जितने शिकारियों ने गैंडो को नहीं मारा उससे ज्यादा लोग मारे गए हैं। बीते साल 17 गैंडों की जान गई थी और 23 लोगों को मारा गया था। BBC ने डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानकारी देते हुए अपने आर्टिकल में रोवाल्ट ने दावा किया है कि 2014 से अब तक सिर्फ 2 घुसपैठियों पर मुकदमा चलाया गया जबकि 50 लोगों को गोली मारी जा चुकी है।
जिन दो घुसपैठियों पर मामला चलाया गया उनमें से दोनों मामले साल 2013 में पंजीकृत किए गए। एक में सजा साल 2014 में तो दूसरे मामले में सजा 2016 में हुई। काजीरंगा टाईगर रिजर्व के निर्देशक सत्येंद्र सिंह के मुताबिक वन रक्षकों ने साल 2015 में 23 और 2014 में 22 शिकारियों को मारा। 5 घुसपैठिए 2013 से 2016 के बीच मारे गए।
लेकिन निदेशक ने कहा...
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कोई शूट ऑन साइट की नीति नहीं, यह केवल कानूनी बचाव है उन वन रक्षकों के लिए जो बेहद कठिन काम करते हैं। सिंह ने कहा कि उन्होंने (BBC) तथ्यों तो तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि मैंने डेढ़ घंटे बात की और वो चुन कर सिर्फ 1 मिनट ही प्रयोग में लाएं। उनका कोई अलग एजेंडा हो सकता है जो कुछ विदेश गैर सरकारी संगनों और स्थानीय लोगों की ओर से शह पर किया जा रहा होगा जो संरक्षण के विरोधी हैं। हम कानूनी कदमों के साथ-साथ तमाम अन्य बिंदुओं पर विचार कर रहे हैं।
BBC को नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) की ओर से जारी की गई नोटिस में रोवाल्ट और BBC की ओर शनिवार रात बिना इस पर्यावरण मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के पास प्रिव्यू के लिए भेजने से पहले प्रोग्राम ऑन एयर करने को गलत कहा गया है। मंत्रालय का दावा है कि इस डॉक्यूमेंट्री के कारण वन्य जीवन अपराधों, खासकर अवैध शिकार को प्रोत्साहन मिलेगा।
BBC ने अखबार को एक ईमेल जरिए दिए जवाब में कहा है कि फिल्म में यह तो दिखाया ही गया है कि किस तरह से भारत ने वन्य जीवों को बचाने के लिए सफलता पूर्वक काम किया है वहीं दूसरी ओर हमने पार्क के ठीक पास रहने वालों की जिंदगी को भी दिखाया। हमारे दर्शक चाहते हैं कि हम उन्हें पूरी तस्वीर दिखाएं। जस्टिन, दक्षिण एशिया के BBC रिपोर्टर हैं।
ये भी पढ़े: शशिकला को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले वकील ने कहा- मुझ पर था भारी राजनीतिक दबाव












Click it and Unblock the Notifications