PUBG: Battlegrounds Mobile India का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें रजिस्टर और जानें हर जानकारी

PUBG:Battlegrounds Mobile India का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें रजिस्टर और जानें हर जानकारी

नई दिल्ली, 18 मई: मोबाइल गेमिंग ऐप पबजी इंडिया का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है। पबजी मोबाइल इंडिया का इंडियन वर्जन 'बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया' (Battlegrounds Mobile India) के लिए प्री- रजिस्ट्रेशन 18 मई 2021 से शुरू हो गए हैं। जिसको यूजर्स गूगल प्ले ऐप स्टोर के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के प्री-रजिस्ट्रेशन अब गूगल प्ले स्टोर पर खुले हैं। इस गेम साउथ कोरिया की वीडियो गेम डेवलपर कंपनी क्राफ्टन (Krafton) ने बनाया है। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया पबजी मोबाइल इंडिया का रिप्लेसमेंट वर्जन है। क्राफ्टन ने अभी तक बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया की रिलीज डेट नहीं बताई है। पबजी मोबाइल को पिछले साल सितंबर 2020 में 118 अन्य चीनी ऐप्स के साथ भारत में बैन कर दिया गया था।

Battlegrounds Mobile India

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लिए फिलहाल रजिस्ट्रेशन सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स ही कर पाएंगे। क्राफ्टन ने फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस गेम को iOS पर कब लॉन्च किया जाएगा।

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले-स्टोर पर जाना है, वहां ''बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया'' के नाम से सर्च करें।
  • 'बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया' के नाम से कई मिलते-जुलते ऐप भी दिखेंगे लेकिन आपको उसी लिंक पर क्लिक करना है, जहां 'क्राफ्टन , एनआईसी' लिखा है।
  • इस लिंक पर जाने के बाद '' प्री-रजिस्टर'' का एक बटन दिखेगा, जिसपर आपको क्लिक करना है। उसके बाद 'ओके' का ऑप्शन आएग, उसे भी क्लिक करना है।
Battlegrounds Mobile India

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी को लगी PUBG की ऐसी लत, असल जिंदगी में बना प्लेयर, घरवालों पर ही बरसा दीं गोलियां, जानें पूरा मामला

प्री-रजिस्ट्रेशन वालों को मिलेंगे रिवॉर्ड

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को डेवलेप करने वाली कंपनी क्राफ्टन ने कहा है कि प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले प्लेयर्स को 4 एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड मिलेंगे। जिसमें रिकॉन मास्क, रिकॉन आउटफिट, सेलिब्रेशन एक्सपर्ट टाइटल और 300 एजी दिए जाएंगे। गेम लॉन्च होने पर क्लेम करने पर रिवॉर्ड अपने आप उपलब्ध हो जाएंगे। कंपनी ने कहा है कि पबजी मोबाइल की तरह ये गेम भी सभी फ्री में खेलने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+