ऐतिहासिक जीत के बाद ओबामा ने किया मोदी को फोन, दिया यूएस आने का न्यौता
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार रात नरेंद्र मोदी को टेलीफोन करके उन्हें लोकसभा चुनावों में शानदार जीत की बधाई दी। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारतीय-अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक आर्थिक स्थिति पर चर्चा की। व्हाइट हाउस से जारी संदेश में उम्मीद जतायी गयी है कि मोदी के आने से अमेरिका और भारत दोनों ही संबध अच्छे होंगे। ओबामा ने मोदी को अमेरिका आने का न्यौता भी दिया।
कभी वीसा के लिए मोदी को तरसाने वाले अमेरिका ने भी शुक्रवार को नरमी दिखाते हुए मोदी को जीत की बधाई दी और यूएस आने का निमंत्रण भी। ओबामा ने दो दिन पहले भी कहा था कि रा 'मैं भारत में बनने वाली नई सरकार के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं।'
आपको बता दें कि ये वही अमेरिका है जिसने वर्ष 2002 में हुए गुजरात दंगे के बाद भाजपा के नरेंद्र मोदी को वीजा देने से साफ इंकार कर दिया था। राजनैति विश्लेषकों की मानें तो अब तक मोदी की जिस छवि की वजह से उन पर आरोप लगते आये हैं अब उसी छवि के चलते पड़ोसी देश नियंत्रण में रहेंगे।













Click it and Unblock the Notifications