लोन देने के लिए बैंक कर्मचारी ने महिला से कहा, पहले बनाओ शारीरिक संबंध

यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक सहकारी बैंक के सचिव ने एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की है। महिला ने 5 लाख रूपए के लोन के लिेए बैंक में आवेदन दिया था। लोन देने के लिए बैंक के सचिव ने महिला को जिस्मानी रिश्ते बनाने के लिए कहा। इस मामले में दारवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस तरह की ये दूसरी वारदात है, इससे पहले बुलढाणा में भी एक नेशनल बैंक के अधिकारी ने इसी तरह की हरकत की थी।

bank employee force a women for physical relation for loan

मामला महाराष्ट्र के यवतमाल का है, यहां एक महिला किसान ने ग्रामीण सहकारी बैंक में 5 लाख रूपये की लोन के लिए आवेदन दिया था। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी बैंक वाले टालमटोल कर रहे थे। बैंक के सचिव दादाराव इंगोले ने महिला किसान से कहा कि वो उनके साथ शारिरिक संबंध बनाएगी, तो वे 5 लाख की जगह 10 लाख रूपए का लोन देंगे।

यह भी पढ़ें- शराब पीकर हंगामा करने वाले 15 ट्रेनी जजों को हाईकोर्ट ने किया बहाल

महिला किसान ने जब अपने पति को से इस घटना की जानकारी दी तो उनके पति ने कॉल रिकॉर्ड करने को कहा। महिला ने बैंक के सचिव से बात-चीत की कॉल रिकॉर्डंग कर लिया। उसके बाद पीड़ित महिला ने दारवा पुलिस थाने में जाकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को जमानत मिल गई है। दारवा पुलिस ने महिला द्वारा सबूत के तौर पर पेश की गई ऑडियो क्लिप को फॉरेंसिक लैब में भेजा है। महाराष्ट्र्र में इस तरह की ये दूसरी वारदात है।

यह भी पढ़ें- बाप-बेटे मिलकर इस तरह लोगों से करते थे ठगी, यूं हुआ खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+