बाप-बेटे मिलकर इस तरह लोगों से करते थे ठगी, यूं हुआ खुलासा

शाहजहांपुर। यूपी की शाहजहांपुर पुलिस ने ठगी करने वाले बाप बेटे को गिरफ्तार किया है। जो राह चलते बड़े दुकानदारों को ग़रीबी का वास्ता देकर बेटी की शादी करने का दुखड़ा रोते थे। पकड़े गए ठगों से जब पुलिस ने पूरी बात पता किया तो ठगों ने दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों में ठगी करने की बात बताई। इस गैंग में कई और लोगों के भी शामिल होने की बात बताई गई है जिसकी तलाश पुलिस प्रशासन कर रही है।

 Father-Son caught by police while cheating the people in shahjahanpur

मामला उत्तर प्रदेश के कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाज़ार की है। यहां एक व्यापारी अनिल कुमार को दो ठगों ने मिलकर एक लाख रूपये का नकली आभूषण बेचा था। व्यापारी को शक हुआ तो सुनहार के पास जाकर आभूषण की जांच करवाई जो नकली निकला। तभी व्यापारी अनिल कुमार ने पुलिस में जाकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस की तलाश में दोनों ठगों को एक और घटना को अंजाम देने के दौरान रंगे हाथों पकड़े गए।

यह भी पढ़ें- कुत्ते ने काटा, नहीं मिली एंटी रैबिज दवा, 7 बेटियों के बाप की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सदर बाजार डीसी शर्मा ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जेल रोड से ठगी करने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार किया। जिनमें सुखलाल और उसका बेटा अर्जुन एक और ठगी का प्लान बना रहे थे। तभी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। एसपी एस चिनप्पा के मुताबिक बाप-बेटे राह चलते बड़े दुकानदारों से मिलते थे और उनके सामने गरीब होने का नाटक करते थे।

 Father-Son caught by police while cheating the people in shahjahanpur

सबसे ज्यादा ठगों ने अपनी बेटी की शादी की बात बताकर लोगों को ठगी किया करते थे। जिसमें वे पीली धातू से बने आभूषण को सोने का आभूषण बताकर लोगों को सस्ते दामों में बेचा करते थे। और ठगी करने के बाद वे एक राज्य से दूसर राज्य निकल लिया करते थे। फिलहाल दोनों ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में ठगों ने एक और गैंग होने का खुलासा किया है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़ें- बच्चे के बीमार होने पर पुरुषों को भी मिल सकती है साल में 180 दिन की छुट्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+